Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भतीजा देगा मुखाग्नि, हत्यारा बेटा जेल में:लखनऊ में गोली मारकर की थी हत्या; सिर जंगल में फेंका, धड़ को ड्रम में छिपाया था

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की जानी-मानी पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। भैंसाकुंड घाट पर कुछ देर में दाह संस्कार होगा। उनका भतीजा मुखाग्नि देगा, जबकि बेटा पुलिस की हिरासत में है। उसने ही 20 फरवरी की सुबह सीने में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। सिर को आरी से काटकर घर से 21 किलोमीटर दूर जंगल में फेंक आया था। धड़ को पन्नी में बांधकर ड्रम में छिपा दिया था। पुलिस में गुमशुदगी लिखाने गया, शक गहराने पर पकड़ा गया। उसने पिता की हत्या की बात कबूली। 24 फरवरी को पोस्टमॉर्टम के बाद शाम उनका शव घर पहुंचाया गया। 25 की सुबह उनके घर पर मातम का माहौल रहा। परिजन और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। भैंसाकुंड घाट पर अंतिम संस्कार के लिए भारी भीड़ लगी है। 4 तस्वीरें देखिए… पढ़िए क्या है पूरा मामला आशियाना के एल सेक्टर में रहने वाले मानवेंद्र सिंह (49) में रहते थे। 20 फरवरी से वह लापता थे। बीकाम की पढ़ाई कर रहे उनके 21 साल के बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि अक्षत ने ही हत्या की है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर 23 फरवरी को मानवेंद्र का शव घर के कमरे में नीले ड्रम में मिला। उनके दोनों हाथ-पैर गायब थे। उसे काटकर उसने करीब 21 किलोमीटर दूर सदरौना में फेंका था। अक्षत की बहन 11वीं की छात्रा है। घटना के समय वह भी मौजूद थी। कारोबारी के अंतिम संस्कार के लाइव अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के PSIT कॉलेज में तोड़फोड़-हंगामा:कैंपस में जेसीबी से टकरा कर BCA स्टूडेंट की मौत; न्याय की मांग पर उतरे सैकड़ों छात्र
    Next Article
    कुशीनगर शिक्षक आत्महत्या, ग्रामीणों में आक्रोश:निष्पक्ष जांच की मांग में निकाला कैंडल मार्च, दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment