Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने पर 20 साल की जेल:एटा में 2019 में दर्ज हुआ था मुकदमा, 80 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा

    1 hour ago

    1

    0

    एटा की विशेष अदालत ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में ओमवीर को 20 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 80 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही पीड़िता को 50 हजार रुपए प्रतिकर के तौर पर देने का आदेश दिया है। मामले में दो अन्य आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया। दो आरोपियों को किया दोषमुक्त विशेष अदालत के न्यायाधीश नरेंद्रपाल सिंह राणा ने चूरथरा, थाना अवागढ़ के रहने वाले ओमवीर पुत्र जगदीश को सजा सुनाई। वहीं, मुनीश उर्फ उदयवीर पुत्र जगदीश और जगदीश पुत्र बाबूराम को दोषमुक्त कर दिया। सजा सुनाए जाने के बाद ओमवीर को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। रिक्शे में बैठाकर ले जाने का आरोप आरोपियों के खिलाफ नवंबर 2019 में अवागढ़ कोतवाली में FIR दर्ज कराई गई थी। पीड़िता के भाई ने शिकायत में बताया था कि उसकी बहन सिलाई-कढ़ाई सीखने जाती थी। एक दिन ओमवीर उसे रिक्शे में बैठाकर बहला-फुसलाकर ले गया। बहन के वापस नहीं लौटने पर भाई ने पुलिस से शिकायत की थी। मामले की जांच के बाद विवेचक ने अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। एटा पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत इस मामले में प्रभावी पैरवी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिछड़ा वर्ग की समस्याओं के लिए खुला नया कार्यालय:आयोग सदस्य सत्येंद्र कुमार बारी ने सुनीं पिछड़ा वर्ग के लोगों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
    Next Article
    हर्निया ऑपरेशन से पहले बिगड़ी युवक की हालत, मौत:सुल्तानपुर में गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, 3 सदस्यीय टीम करेगी जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment