Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोर को डंडों-जूतों से पीटा फिर पेशाब की, VIDEO:सेक्स रैकेट में जेल गए यूट्यूबर की करतूत, बोला- अब SP साउथ को बुलाता हूं

    2 hours ago

    2

    0

    कल्याणपुर में नौकरी के नाम पर युवतियों को सेक्स रैकेट में धकेलने के मामले में जेल एक यूट्यूबर रोहित वर्मा के चार वीडियो सामने आए है। जिसमें रोहित व उसका साथी एक किशोर को एक सरकारी स्कूल के बाहर डंडों और जूतों से मारता हुआ दिख रहा है, इसके बाद उसे जमीन पर बिठाकर उसपर पेशाब करता है। किशोर के भागने पर वह उसे फिर से पकड़ कर पीटता है। मारपीट के 17 सेकेंड के वीडियो में रोहित वर्मा व उसका साथी एक स्कूल के बाहर गाली–गलौज करते हुए किशोर के हाथ पैरों पर एक के बाद एक चार डंडे मारता है, जबकि उसका साथी हाथ में जूता लेकर खड़ा रहता है। किशोर हाथ जोड़कर रोते हुए अपनी बीमारी का हवाला देता है, तो रोहित और गाली देना शुरू कर देता है। इसके बाद 19 सेकेंड के वीडियो में रोहित किशोर पर पेशाब करते हुए कहता है कि तू गुंडा बन… किशोर सिर पर हाथ रखकर माफी मांगता है तो वह कहता है कि नहीं तू गुंडा बन। किशोर भागने का प्रयास करता है कि रोहित का साथी हाथ में चप्पल लेकर उसकी ओर दौड़ पड़ता है। किशोर कहता है कि नहीं भैया गलती हो गई, इस पर रोहित का साथी कहता है कि बैठ अब बुला रहा हूं एसपी साउथ को, अब तू जेल जाएगा। वहीं तीसरे वीडियो में वह अपने साथी के साथ एक लग्जरी कार में घूम रहा है, कार में दबदबा था, दबदबा है और दबदबा बना रहेगा… गाने पर झूम रहा है और कार चालक सड़क पर तेज रफ्तार में भगाते हुए उसे लहराता हुआ दिख रहा है। इसके साथ ही कार में एक पुलिसकर्मी की कैप भी रखी है। रौब दिखाने के लिए पुलिस की कैप का जूम करके वीडियो बनाया जा रहा है। जबकि चौथे वीडियो में वह एक कमरे में अपने साथी का बर्थडे मनाता दिख रहा है, पार्टी में एक कांस्टेबल भी शामिल है। मामले में एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि सेक्स रैकेट मामले में रोहित वर्मा के खिलाफ जांच चल रही है। जांच में कुछ वीडियो सामने आए है, जिनमें वह एक स्कूल के बाहर किशोर को पीटता व उस पर पेशाब करता दिखाई दे रहा है। वीडियो कहां का है, पीड़ित कौन है, इन सब तथ्यों की जांच की जा रही है। यह था पूरा प्रकरण नौकरी दिलाने के नाम पर पश्चिम बंगाल की एक युवती को कानपुर बुलाकर देह व्यापार में धकेलने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बर्रा दो निवासी यूट्यूबर रोहित वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया था पश्चिम बंगाल निवासी युवती को ‘कोलकाता के दादा’ नाम से पहचान रखने वाले युवक और रोहित वर्मा ने नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की उम्मीद में युवती उनकी बातों में आ गई और कानपुर पहुंच गई। आरोप है कि यहां पहुंचते ही उसे बंधक बना लिया गया और जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया। इस दौरान उस पर लगातार दबाव बनाया गया और उसे बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाती थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीकाकरण के 15 मिनट बाद नवजात की मौत:पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में हुआ था प्रसव, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा बैठक:आशा कार्यकर्ताओं को समय पर पंजीकरण और जांच के सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment