Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा बैठक:आशा कार्यकर्ताओं को समय पर पंजीकरण और जांच के सख्त निर्देश

    3 hours ago

    2

    0

    सोमवार, 4 अप्रैल को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में विकास खंड नौगढ़ और जोगिया में जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं के साथ योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना को सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए प्रोत्साहित करना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि वे गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करें और उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करें। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। जिलाधिकारी ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को संस्थागत प्रसव के लिए महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तक लाने में सहयोग करने का निर्देश दिया। साथ ही, प्रसव के बाद मां और बच्चे की नियमित देखभाल, टीकाकरण और पोषण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गर्भवती महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय पर करने पर भी जोर दिया, ताकि लाभार्थियों का विश्वास बना रहे। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आशा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण व संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जिन आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कम डिलीवरी कराई गई हैं, उन्हें चिन्हित कर समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।इस बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.बी. सिंह, डीसीपीएम मान बहादुर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, आशा संगिनी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोर को डंडों-जूतों से पीटा फिर पेशाब की, VIDEO:सेक्स रैकेट में जेल गए यूट्यूबर की करतूत, बोला- अब SP साउथ को बुलाता हूं
    Next Article
    उन्नाव में गेहूं के खेत में लगी आग:5-6 बीघा फसल राख, किसानों को लाखों का नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment