Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी ने बिजली के केबल से फांसी लगाकर दी जान:परिजनों ने कहा- मानसिक विक्षिप्त थी, मामूली बात कहासुनी हुई थी

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कोइली का पुरवा मजरा पूरब सरावां गांव में एक 14 साल की किशोरी ने अपने घर में बिजली के केबल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार दोपहर को हुई। सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोइली का पुरवा निवासी बुधराज पुत्र रघुवीर ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी सुमन मानसिक रूप से कमजोर थी। सोमवार दोपहर को वह किसी बात को लेकर अपने कमरे में बंद हो गई। जब परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढा और वह नहीं मिली, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद पाया। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो सुमन फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष हरीश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गरौठा सीट पर भाजपा की पहली पसंद जवाहर लाल राजपूत:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार में कंचन राजपूत, बसपा से डॉ. विपिन सिंह
    Next Article
    सीतापुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा खत्म:3 दिन में 4,445 अभ्यर्थी अनुपस्थित, 17,856 रजिस्टर्ड थे, जेवर-जूते और महिलाओं के बाल तक खुलवाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment