Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा खत्म:3 दिन में 4,445 अभ्यर्थी अनुपस्थित, 17,856 रजिस्टर्ड थे, जेवर-जूते और महिलाओं के बाल तक खुलवाए

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापु में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा के 7 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सोमवार शाम 5 बजे नकलविहीन ढंग से संपन्न कराई गई। सोमवार को तीसरे दिन आयोजित परीक्षा में दोनों पालियों में 1502 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तीन दिनों में कुल पंजीकृत 17,856 अभ्यर्थियों में से 4,445 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जो प्रशासन के लिए भी एक महत्वपूर्ण आंकड़ा माना जा रहा है। परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले जूते, गहने, घड़ी सहित अन्य सभी अनावश्यक सामान बाहर ही उतरवाने पड़े,इसके साथ ही महिलाओं के बाल के जूड़े भी खुलवाएं गए,ताकि किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों के इस्तेमाल की संभावना समाप्त हो सके। इसके अलावा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई थी। एक केंद्रीकृत सीसीटीवी कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पर पूरी तरह नियंत्रण बना रहा। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई थी। प्रशासनिक अफसरों के अनुसार परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की शिकायत सामने नहीं आई। प्रशासन का कहना है कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए थे, जिनका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। कुल मिलाकर तीनों दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन ने अभ्यर्थियों और केंद्र व्यवस्थापकों के सहयोग के लिए आभार भी जताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी ने बिजली के केबल से फांसी लगाकर दी जान:परिजनों ने कहा- मानसिक विक्षिप्त थी, मामूली बात कहासुनी हुई थी
    Next Article
    गोशाला में 25 गोवंश कम मिले, जिलाधिकारी नाराज:औरैया के सिखरना अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment