Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोर से कुकर्म का मामला दर्ज:500 रुपए का लालच देकर दो युवकों ने की गंदी हरकत

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक किशोर से कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने 500 रुपये का लालच देकर 13 साल के किशोर के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना बीते 31 मार्च की शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। किशोर के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा गांव में था, तभी गांव के ही कप्तान और शिवराम उसे 500 रुपये का लालच देकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों युवक किशोर को एक जगह ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। देर शाम घर लौटने पर किशोर ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन आरोपियों के घर पहुंचे, लेकिन वे वहां मौजूद नहीं मिले। रात अधिक होने के कारण, अगले दिन 1 अप्रैल की सुबह यूपी 112 पर घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची यूपी 112 की टीम ने पूरी जानकारी लेने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचित किया। किशोर के पिता की शिकायत के आधार पर कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा-जमुनी महोत्सव में नजर आई न्यायिक गरिमा:हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का ईद मिलन समारोह, कवि सम्मेलन
    Next Article
    यूपी पुलिस में इस साल होगी बंपर भर्ती, भरे जाएंगे 81 हजार पद; CM योगी ने किया ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment