Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार:परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज; एसीपी बोले- आरोपी को जेल भेजा

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में घर में अकेली 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कन्नौज के छिबरामऊ निवासी राहुल श्रीवास्तव के रूप में हुई है। माता-पिता के बाहर जाते ही घर में घुसा आरोपी पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ किसी काम से बाहर गई थीं, जबकि उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान राहुल श्रीवास्तव घर में घुस आया और किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को माता-पिता के घर लौटने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर कल्याणपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पहले भी करता था परेशान परिजनों का आरोप है कि राहुल पिछले कई दिनों से किशोरी को परेशान कर रहा था। वह पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। इस संबंध में आरोपी के परिजनों को भी अवगत कराया गया था, लेकिन उसकी हरकतों पर रोक नहीं लगी। इसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पनकी रोड से हुई गिरफ्तारी पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर कल्याणपुर के पनकी रोड से राहुल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। एसीपी बोले- आरोपी जेल भेजा गया एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज एसपी ने 5 SI का ट्रांसफर किया:चंचल सिरोही को पुलिस लाइन भेजा गया, प्रदीप मलिक सिढ़पुरा के थाना प्रभारी बने
    Next Article
    कन्नौज में कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि सभा:सिखलाई रेजीमेंट ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को किया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment