Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांशीराम जयंती पर कांग्रेस ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर:नगला गुलाबी में 100 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं और परामर्श

    11 hours ago

    1

    0

    कासगंज में रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (चिकित्सा प्रकोष्ठ) ने कांशीराम की जयंती पर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर तहसील कासगंज के नगला गुलाबी स्थित बौद्ध विहार मंदिर में लगाया गया, जिसका संयुक्त तत्वावधान जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. देशबंधु बघेल और शहर चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ. नवेद हसन ने किया। शिविर का उद्घाटन कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद, मनोज पांडेय ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया और जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की यह पहल दलित, पिछड़े और गरीब मजदूर वर्गों को लाभ पहुंचाएगी। पांडेय ने कांशीराम के जीवन और दलित, शोषित तथा पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए उनके समर्पण पर भी प्रकाश डाला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुनेन्द्रपालसिंह राजपूत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर कांशीराम के 'जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी' के सपने को साकार करेगी। इस निःशुल्क शिविर में लगभग 100 मरीजों की जांच की गई, उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की गईं और चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर डॉ. मुस्तकीन, डॉ. राखी राजपूत, डॉ. अलीहसन सोहराब, महिला कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह, अर्चिका मिश्रा, ऊषापाल, राजा सलमानी और विमलकुमार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में 1.20 करोड़ की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:पुट्टी लदे ट्रक से पकड़ी गई, बिहार में करते थे सप्लाई
    Next Article
    पारिवारिक विवाद और जादू-टोना के शक में किशोर की हत्या:सोनभद्र में युवक चाकू से रेता था गला, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment