Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पारिवारिक विवाद और जादू-टोना के शक में किशोर की हत्या:सोनभद्र में युवक चाकू से रेता था गला, आरोपी गिरफ्तार

    9 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में शनिवार को किशोर की हत्या के मामले का पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास के हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। मामला पन्नूगंज थाना क्षेत्र का है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि घटना 14 मार्च की रात करीब 8:30 बजे हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आर्यन गुप्ता (12) पर दिवाकर गुप्ता (20) ने गले पर चाकू से वार कर हत्या कर दिया था। जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। पकरहट नहर पुलिया से आरोपी को पकड़ा सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसओजी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि वारदात को दिवाकर गुप्ता ने अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की। एसओजी और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकरहट नहर पुलिया, राकी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक के परिवार से उसका पुराना पारिवारिक और जमीन से जुड़ा विवाद चल रहा था। दोनों परिवार दूर के रिश्तेदार भी हैं। आरोपी को शक था कि मृतक की मां जादू-टोना करती है। उसके परिवार को परेशान करती है। साथ ही उसे अपने भाई की पहले हुई जलकर मौत के पीछे भी इसी परिवार का हाथ होने का संदेह था। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी ने पहले से चाकू खरीदा था। शराब के नशे में सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। उस समय आर्यन अपने मित्र राज के साथ खेल रहा था। आरोपी ने दोनों बच्चों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन राज वहां से भाग निकला। उसने ही परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं और आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांशीराम जयंती पर कांग्रेस ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर:नगला गुलाबी में 100 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं और परामर्श
    Next Article
    सोनभद्र जंगल में 4 दिन बाद दंपती के शव मिले:पति पेड़ से गमछे के सहारे लटका था, पत्नी नाली के किनारे पड़ी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment