Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांशीराम जयंती समारोह के लिए मेरठ से गई बसें:जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रैली समारोह में शामिल होंगे बसपाई

    3 hours ago

    1

    0

    कांशीराम जयंती के अवसर पर नोएडा अंबेडकर पार्क में होने वाली बसपा की रैली में शामिल होने के लिए मेरठ सहित पश्चिमी यूपी के तमाम जिलों से बसपाई रवाना हुए हैं। मेरठ से जिलाध्यक्ष मोहित जाटव के नेतृत्व में बसपाई रैली में शामिल होंगे। पश्चिमी यूपी के 6 मंडलों सहित उत्तराखंड की रैली का आयोजन नोएडा में आज रविवार को हो रहा है। रैली में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और आगरा, बरेली मंडल के तमाम जिलों से बसपा नेता, कार्यकर्ता भाग लेंगे। पश्चिमी यूपी की बड़ी रैली नोएडा में हो रही कांशीराम जयंती पर हर साल बसपा बड़ा आयोजन करती है। इस बार 2027 के चुनाव को देखते हुए पार्टी ने 2 रैलियों का आयोजन किया है। पहला आयोजन लखनऊ में हो रहा है। इसमें स्वयं बसपा सुप्रीमो मायावती मुख्य वक्ता रहेंगी। दूसरा बड़ा आयोजन वेस्ट यूपी के लिहाज से नोएडा में हो रहा है। इसमें वेस्ट यूपी के जिलों सहित उत्तराखंड के पार्टी कार्यकर्ता, नेता पहुंचेंगे। इस रैली को मंडल प्रमुख और बसपा सरकार में कद्दावर नेता सांसद रहे मुनकाद अली संबोधित करेंगे। बारिश के बाद भी पूरा उत्साह मेरठ में बसपा जिलाध्यक्ष मोहित जाटव ने बताया कि रविवार को सुबह से ही आंधी, बारिश हो रही है। मौसम खराब है इसके बावजूद हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं है। भारी संख्या में बसों, गाड़ियों से बसपाई रैली में शामिल होने निकल चुके हैं। मेरठ से 50 से अधिक बसों और गाड़ियो से बसपाई नोएडा पहुंचे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में पुलिस भर्ती परीक्षा जारी:डीएम-एसएसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया, 6720 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
    Next Article
    ईरान पर हमला करके बुरे फंसे ट्रंप, USA में ही हो रहे ट्रोल; मिडिल-ईस्ट से लेकर पूरी दुनिया में बने अशांति के पर्याय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment