Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुश्ती संघ के मुख्य टूर्नामेंट गोंडा में ही क्यों?:1 हजार पहलवानों के रहने की व्यवस्था; बृजभूषण अध्यक्ष नहीं लेकिन दबदबा बरकरार

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के गोंडा में सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता चल रही है। 2018 से अबतक ये प्रतियोगिता सिर्फ 3 बार हुई है और तीनों ही बार गोंडा में हुई। अब सवाल उठता है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ये प्रतियोगिता गोंडा में ही क्यों करवाता है? दिल्ली या फिर लखनऊ में क्यों नहीं? ये सवाल इसलिए क्योंकि WFI का हेड ऑफिस दिल्ली में है, वहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम है। लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम है, यहां भी सुविधाएं हैं। ओलंपियन विनेश फोगाट ने भी इसे लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “रेफरी कौन होगा, कौन जीतेगा, ये सब बृजभूषण और उनके लोग कंट्रोल करेंगे।” ऐसे में क्या ये मानना चाहिए कि WFI के अध्यक्ष से हटने के बाद भी बृजभूषण सिंह का दबदबा बरकरार है? या फिर गोंडा में कुश्ती टूर्नामेंट के लिए बेहतर व्यवस्था है? रिपोर्ट पढ़िए… विनेश बोलीं- सब बृजभूषण और उनके लोग कंट्रोल करेंगे ओलंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने नेशनल रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट-2026 शुरू होने से ठीक पहले एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, "जहां टूर्नामेंट ऑर्गेनाइज हो रहा है, वहां बृजभूषण सिंह का घर है। कौन रेफरी किसके मैच में जाएगा, कौन रेफरी कितने प्वॉइंट्स देगा। किसे जिताना है और किसे हराना, ये सब बृजभूषण और उनके लोग कंट्रोल करेंगे। इस टूर्नामेंट में शामिल करीब 800 पहलवानों में 80% हरियाणा के हैं। हरियाणा के रोहतक, सोनीपत, हिसार और जींद में इंटरनेशनल लेवल के स्टेडियम हैं। इसलिए सवाल उठने लगे कि ये टूर्नामेंट एक बार भी हरियाणा में क्यों नहीं हुआ? WFI ने सुविधाएं देखीं, फिर गोंडा को चुना विनेश के आरोपों पर WFI के अध्यक्ष ने सफाई दी। संजय सिंह ने कहा, “विनेश को हर बात पर आरोप लगाने की आदत है। जब विनेश ने टूर्नामेंट में आने की बात कही थी तो हमने उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी ली। लेकिन, डोपिंग टेस्ट से जुड़े मामले में विनेश को बैन कर दिया गया है।” इस टूर्नामेंट को कराने की प्लानिंग 1 महीने पहले हुई। WFI ने कई स्टेडियम की जांच की। वहां की व्यवस्थाएं देखीं। फिर टीम गोंडा के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स कॉलेज आई। यहां पता चला कि एक हजार पहलवानों का टूर्नामेंट कराया जा सकता है। उनके रहने की व्यवस्था अच्छी है। बाकी के स्टेडियम इतने कम समय में 800 पहलवानों और स्टाफ के लिए व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे। इसलिए दिल्ली, लखनऊ या फिर कहीं और आयोजन नहीं किया गया। अब गोंडा पहुंचे पहलवानों की बात भी सुुनिए… दैनिक भास्कर की टीम ने कुछ पहलवानों से बात की। पंजाब से आए करणदीप सिंह कहते हैं, “यहां खाने-पीने और रहने की अच्छी व्यवस्था है। माहौल भी बढ़िया है।” हरियाणा के रोहित 125 किलो फ्रीस्टाइल में तीसरे स्थान पर आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां किसी खिलाड़ी के साथ कोई राजनीति नहीं हो रही है। हरियाणा के ही रवि कहते हैं, "सुविधाएं कुछ खास नहीं हैं। दिल्ली में ज्यादा ठीक रहता। वहां आना-जाना और रहना ज्यादा आसान है।" बृजभूषण सिंह ने शुरू कराई थी नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट 2022 में जब बृजभूषण शरण सिंह कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब उन्होंने इस प्रतियोगिता की शुरुआत कराई थी। बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। एक वजह ये भी है कि कुश्ती से जुड़े ज्यादातर आयोजन गोंडा के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स कॉलेज में ही होते हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने पिछले दिनों कहा था, "ओपन रेसलिंग टूर्नामेंट से मेरा कोई खास लगाव नहीं है। मैं कुश्ती का शौकीन हूं, इसलिए चाहता हूं कि नंदिनी नगर में आयोजन हो। मैं पिछले दिनों हरियाणा गया था। वहां मेरी मुलाकात WFI के जनरल सेक्रेटरी जय प्रकाश पहलवान से हुई। मैंने उनसे ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट कराने पर चर्चा की।" ---------------- ये खबर भी पढ़ें… बृजभूषण के गढ़ गोंडा पहुंचीं रेसलर विनेश फोगाट:बोलीं- कल मैच खेलूंगी, मैंने WFI को जवाब दे दिया है सोमवार को गोंडा पहुंची स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, “मैं कंपटीशन खेलने आई हूं। मैंने इसके लिए 27 अप्रैल को ही रजिस्ट्रेशन कराया था। WFI के अध्यक्ष चाहते हैं कि मैं कुश्ती छोड़ दूं। हार मान लूं। मुझे दो शो-कॉज नोटिस मिले हैं। मैंने शॉर्ट में जवाब दे दिया है, लेकिन वो 14 दिन वाला जवाब तुरंत मांग रहे हैं।” पूरी खबर पढें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुवेंदु PA हत्याकांड- आरोपी ने दरगाह पर चादर चढ़ाई:रामलला के दर्शन किए; SOG ने रास्ते से दबोचा; VIDEO में बलिया के विलेन की कहानी
    Next Article
    UP में प्रधान रेटिंग का उत्साह:युवा बोले- काम का मूल्यांकन करने से जिम्मेदार होंगे जनप्रतिनिधि; आप भी बताएं कितने खरे उतरे प्रधान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment