Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशीद्वार के विरोधी किसानों पर पुलिस का पहरा:गांवों में 10 थानों की फोर्स और पीएसी लेकर पहुंचे ACP, कई किसान नेता नजरबंद

    7 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में काशी द्वार योजना का विरोध अब उग्र हो गया है। किसान सड़क से लेकर तहसील तक आंदोलनरत हैं। किसानों की चेतावनी ने प्रशासनिक अफसरों की नींद उड़ा दी है। इसके बाद अफसर गांव-गांव पहरा दे रहे हैं। गुरूवार को किसानों द्वारा इस योजना के विरोध पर फोर्स मानापुर पहुंच गई। मानापुर गांव में स्थित चौरा माता मंदिर से पिंडरा तहसील के लिए निकलने वाले जुलूस को रोक दिया। बुधवार रात में ही पुलिस को इसकी भनक लग गई। उसके बाद रात 10 बजे से ही गांव में पुलिस द्वारा गस्त किया जाने लगा। रात में ही पुलिस द्वारा मुख्य रास्तों पर बैरियर लगा दिया गया। वाराणसी के पिंडरा तहसील के 10 गांवों में काशी द्वारा टाऊनशिप योजना के तहत भूमि अधिग्रहण किया जाना है। प्रभावित किसान दो साल से इसका विरोध कर रहे हैं। सुबह में ग्रामीण एकजुट होते हैं उससे पहले ही वाराणसी कमिश्नरेट के गोमती जोन के सात थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी भी गांव में पहुंच गई। इसके बाद गांव के संपर्क मार्गों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई। विरोध प्रदर्शन कर रहे नेताओं को नजर बंद कर दिया गया। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल देखकर ग्रामीणों के भय का माहौल देखने को मिला। दोपहर में वरुणा जोन के चोलापुर, लालपुर और पर्यटक थाने की पुलिस भी बुलाई गई। मानापुर चौरा माता मंदिर पर एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव सहित भारी पुलिस बल तैनात रही। इस दौरान बाहर से आने वाले लोगों का प्रवेश वर्जित रहा और जो भी लोग आ रहे थे उनकी गाड़ी की जांच करने के बाद ही गांव में प्रवेश दिया जा रहा था। इधर ग्रामीणों का कहना है कि सरकार पुलिस बल तैनात करके उनको डराना चाहती है और जबरदस्ती उनकी जमीन लेना चाहती है। ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि भले ही उनकी जान चली जाए लेकिन वह अपने पूर्वजों की संपत्ति किसी भी स्थिति में सरकार को नहीं देना चाहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिछले साल निरस्त हो चुके हैं राजामंडी बाजार के पट्टे:फुटपाथ पर कब्जा कर दो होटल और 60 दुकानें अवैध रूप से बनीं, अब मचा है हड़कंप
    Next Article
    अश्वमेघ महायज्ञ में सरयूतट पर रामकथा की गूंज:सदगुरु बोले- संतों ने अपने भावों के अनुसार रामकथा का गायन किया है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment