Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिछले साल निरस्त हो चुके हैं राजामंडी बाजार के पट्टे:फुटपाथ पर कब्जा कर दो होटल और 60 दुकानें अवैध रूप से बनीं, अब मचा है हड़कंप

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा के राजामंडी बाजार की 60 दुकानें और दो होटल फुटपाथ की जमीन पर बने हुए हैं। पार्किंग और पार्क भी विकसित नहीं किया गया। मामला जब अल्पसंख्यक आयोग पहुंचा तो नगर निगम ने 3 पट्टाधारकों द्वारा पट्टे की शर्तों के उल्लंघन पर पट्टे निरस्त कर दिए। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है, जिसके आदेश पर अब फिर से नाप-तोल की जा रही है। राजामंडी में धर्मलोक और चंद्रलोक होटल के नीचे बनीं 60 दुकानों पर संकट के बादल हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम मार्केट में पैमाइश कर चुकी है। अवैध निर्माणों का नाप-जोख की गई। इनका सीमांकन किया जा रहा है। अवैध निर्माण चिह्नित होने के बाद इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। इसकी जद में 60 दुकानें और इनके ऊपर बने दो होटल आ रहे हैं। राजामंडी में भ्रष्टाचार की नींव पर लाभचंद मार्केट खड़ी हो गई। नीचे 60 दुकानें बनाईं, ऊपर दो होटल और शोरूम बन गए। दुकानदार और पट्‌टाधारक में किराए को लेकर रार मची तो भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने पर सड़क पर खड़ी इस मार्केट के सीमांकन की नौबत आ गई। अधिवक्ता ने दी जानकारी इस मामले में दुाकनदार एएस सूरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उनके अधिवक्ता बलविंदर सिंह ने बताया-सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि विवादित भूमि यदि राजस्व रिकॉर्ड में सड़क दर्ज है तो इसे हर हाल में खाली कराएं। सार्वजनिक मार्ग बहाल किया जाए। उन्होंने बताया-लाभचंद मार्केट की यह बेशकीमती जमीन पूर्व धर्मचंद जैन को विशेष शर्तों के साथ पट्‌टे पर रहने के लिए दी गई थी। अधविक्ता ने बताया-वर्तमान में उनके वारिसों का इस पर कब्जा है। आरोप है कि नगर निगम से पट्‌टा निरस्त हो चुका है। इसके बावजूद उनसे भारी-भरकम किराया वसूला जा रहा है। बाजार के 60 दुकानदार दशकों से यहां अपना व्यापार कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राजामंडी बाजार में स्थित लाभचंद मार्केट की पैमाइश कराई गई है। यहां अवैध दुकानें और होटल का सीमांकन किया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।अरविंद मल्लप्पा बंगारी, डीएम
    Click here to Read more
    Prev Article
    वकील की हत्या के विरोध में पीएम को ज्ञापन भेजा:प्रयागराज में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया, सुरक्षा में मांग पत्र जारी किया
    Next Article
    काशीद्वार के विरोधी किसानों पर पुलिस का पहरा:गांवों में 10 थानों की फोर्स और पीएसी लेकर पहुंचे ACP, कई किसान नेता नजरबंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment