Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव बोले- गो माता को खरोंच पहुंचाने की किसकी औकात:काशी में कहा- शंकराचार्य हमारे भगवान; अखिलेश से बड़ा ढोंगी नहीं देखा

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने काशी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का स्थान सर्वोपरि है। वे भगवान शंकराचार्य हैं। वे कहीं भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे। एक रामभक्त होने के नाते मैं खुद ही उनका अभिनंदन करने को तैयार हूं। शंकराचार्य के यूपी सरकार में गोहत्या के आरोपों पर भी डिप्टी सीएम ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- यूपी में अब कानून का राज है। गौ माता के प्रति देश और प्रदेश की सरकार आस्था रखती है। किसी भी अपराधी या हत्यारे की इतनी हैसियत नहीं कि वह गौ माता को नुकसान पहुंचा सके। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को केशव ने ढोंगी बताया। प्रयागराज के माघ मेले में बटुकों की चोटी खींचे जाने को लेकर बवाल हुआ था। इसके बाद से शंकराचार्य और सीएम योगी एक-दूसरे को लेकर हमलावर हैं। वहीं, इस पूरे मामले में शुरू से ही केशव मौर्य शंकराचार्य के पक्ष में बोलते रहे हैं। जबकि, शंकराचार्य ने सरकार में केशव को बेदम बताया था। केशव बोले- यूपी में गाय माता हैं गौ हत्यारों को पता है कि उत्तर प्रदेश में गाय माता हैं। इसलिए गाय की रक्षा और सुरक्षा करना सबकी जिम्मेदारी है। गौ माता सबको दूध देती हैं। उन्हीं से सबका पालन होता है। हम मानते हैं कि गौ माता के शरीर में 35 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गौ माता तो हैं हीं, उन्हें दर्जा देने की क्या जरूरत है। दरअसल, शंकराचार्य ने सीएम योगी को खुद को हिंदू साबित करने के लिए 40 दिन का समय दिया था। इस दौरान उन्होंने इस बात की भी मांग की थी कि यूपी में सभी स्लॉटर हाउस बंद होने चाहिए। इसके साथ ही प्रदेश में गाय को राज्य माता का दर्जा मिलना चाहिए। सपा ने रामभक्तों का दमन किया गया अखिलेश यादव एक ढोंगी व्यक्ति हैं। उन्होंने हमेशा रामभक्तों और शिवभक्तों, गौ भक्तों का दमन और गौ तस्करों का संरक्षण किया है। सपा सरकार में हमेशा हिंदुओं पर अत्याचार किया गया है। मुस्लिम तुष्टिकरण करने का काम किया। अखिलेश के शंकराचार्य को समर्थन देने को लेकर केशव ने पलटवार किया। कहा- वे ऐसा बोलकर सोचते हैं कि हिंदू समाज का व्यक्ति उन पर विश्वास करेगा। जब भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कुछ बोले तो समझ लीजिए कि ये राजनीतिक ढोंग कर रहे हैं। वो किसी भी तरह से चाहते हैं कि भारतीय संस्कृति को मानने वाले रामभक्त, कृष्णभक्तों का वोट मिल जाए। जो कि गिनाने के लिए हो जाए कि उनकी पार्टी को वोट मिले हैं। 2047 तक बनी रहेगी भाजपा की सरकार ​आगामी चुनावों और भाजपा के भविष्य पर केशव मौर्य ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन के दम पर 2047 तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी रहेगी। विपक्ष का कोई भी गठबंधन इसे नहीं डिगा पाएगा। भाजपा पूरी तरह से तैयार है। इसका विशाल परिणाम आने वाले दिनों में सभी को दिखेगा। अब तक का शंकराचार्य को लेकर हुआ विवाद समझिए प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसमें माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। 27 को हाईकोर्ट ने शंकराचार्य को जमानत दे दी। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'शंकराचार्य के आश्रम में मैंने स्विमिंग पूल देखा':लेखिका भूमिका द्विवेदी का दावा, बोलीं- दीदी खुद को उनकी सखी कहती थीं काशी के विद्यापीठ की इमारत कोई आश्रम नहीं है। वहां हर जगह रहस्य हैं। आश्रम में स्विमिंग पूल तो मैंने खुद देखा है। बटुकों को इतनी इजाजत नहीं होती कि वो किसी से बात कर पाएं।' यह कहना है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मठ पर सवाल उठाने वालीं लेखिका भूमिका द्विवेदी का। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 12 पेटी अवैध शराब बरामद:पुलिस ने तस्कर को ऑटो समेत पकड़ा, होली को लेकर विशेष निगरानी
    Next Article
    बिलासपुर में महिला के ससुरालियों पर FIR दर्ज:उत्पीड़न और जमीन बेचने का आरोप; SP के आदेश पर सात पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment