Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव मौर्या ने कहा- गैस सिलेंडर की किल्लत अफवाह:रवि किशन ने कहा- राहुल गांधी के छोटे पैजामे पर संसद में सब हंसते है

    7 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत प्रयागराज के परेड ग्राउंड में शनिवार को सरस मेला-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और गोरखपुर से सांसद व भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है। यह मेला 14 मार्च से 23 मार्च 2026 तक चलेगा। उद्घाटन के अवसर पर भाजपा सांसद प्रवीण पटेल, मेयर, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायिका तृप्ति शाक्या ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसमें रवि किशन ने भी मंच पर उनके साथ भक्ति और भोजपुरी गीत गाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। परेड ग्राउंड में आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और ग्रामीण उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। एक करोड़ महिला समूहों को तीन करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य सांसद रवि किशन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि देश में एक करोड़ महिला समूहों को तीन करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि हर घर में महिलाओं और बेटियों को रोजगार मिल सके। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना बताया और कहा कि इसी उद्देश्य से देशभर में ऐसे बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। रवि किशन ने प्रयागराज में हुए इस समागम को ऐतिहासिक बताया और हजारों महिलाओं की भागीदारी देखकर गर्व महसूस किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के कारण गांव और गरीब परिवारों की महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन रही हैं और आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। राहुल गांधी संसद में हंगामा कर देश का समय और धन बर्बाद कर रहे इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। रवि किशन ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी संसद में हंगामा कर देश का समय और धन बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संसद का एक मिनट चलाने में लगभग ढाई लाख रुपये खर्च होते हैं और विपक्ष के हंगामे के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है, जिसे देश की जनता देख रही है। सांसद ने एलपीजी गैस की कमी की खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भ्रम में न पड़ें और नियम के अनुसार बुकिंग करने पर सिलेंडर घर तक पहुंच जाएगा। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरस मेले का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस मेले में गरीब परिवारों की महिलाएं अपने बनाए हुए विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाती हैं, जिन्हें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग खरीदते हैं। इससे उनकी आय बढ़ती है और उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और गरीब परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होकर समृद्धि की ओर बढ़ें। ऐसे आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देते हैं। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एलपीजी गैस को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है, जबकि सरकार ने सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि मेले के दौरान लखपति दीदी कॉन्क्लेव, बायर-सेलर मीट, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ कार्यशाला और संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 15 मार्च को विभिन्न विभागों और योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, प्रशंसा पत्र और स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश सिंह ने लोगों से अपील की कि वे मेले में पहुंचकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन करें और ग्रामीण उत्पादों को बढ़ावा दें। सरस मेला ग्रामीण हस्तशिल्प, खाद्य उत्पादों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां लोगों को गांवों की कला और परंपराओं को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजय सिंह ने नाली में पाइप डालकर जलाई गैस:सुलतानपुर में बोले- गैस संकट आया नहीं लाया गया है, ईरान से जानबूझकर रिश्ते बिगाड़े
    Next Article
    गैस सिलेंडर के बढ़े दामों पर आप का प्रदर्शन:आजमगढ़ में होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट से जुड़े व्यापारियों पर संकट, कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment