Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव मौर्य और ओम बिरला कबीर महोत्सव में पहुंचे:स्वतंत्र देव सिंह बोले- योगी-मोदी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं रहेगा

    11 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कबीर महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। यह आयोजन गोला गोकर्णनाथ के कबीरधाम में किया जा रहा है। दोपहर करीब 2 बजे दोनों का हेलीकॉप्टर कबीरधाम में लैंड हुआ। हेलीपैड से मंच तक दोनों नेता पैदल ही गए। डिप्टी सीएम और लोकसभा अध्यक्ष कबीर स्मृति भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी सत्संग में पहुंचे हैं। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- अगर तुम सुरक्षित महसूस करते हो तो ये योगी जी की देन है। अगर आस्ट्रेलिया में भी आपका बच्चा फंसा है तो मोदी जी उसे निकालकर हिंदुस्तान लाते हैं। इसलिए सभी को छोड़ देना मित्रों। जातिवाद, क्षेत्रवाद, व्यक्तिवाद, परिवारवाद, वंशवाद सभी को छोड़ देना। एक ही बात देखना- राष्ट्रवाद। नहीं तो श्रीनगर के चौक पर तिरंगा झंडा नहीं लहराएगा और माथे पर टीका नहीं रहेगा। VIP मूवमेंट को देखते हुए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कबीरधाम पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया था। सभी रास्तों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोनों नेता शाम 4:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। शाम 5:40 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। पल पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में शिक्षक MLC चुनाव मतगणना जारी:ध्रुव त्रिपाठी 880 वोटों से आगे, 13 प्रत्याशी बाहर
    Next Article
    आगरा में मुसलमान बन जाऊंगा कहने वाले आकाश अग्रवाल जीते:शिक्षक सीट पर BJP के हरि किशोर तिवारी को हराया, स्नातक पर भाजपा जीती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment