Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशीविश्वनाथ एप के विरोध में कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक:बैरिकेडिंग लगाकर कार्यालय का रास्ता रोका, CEO-SDM को हटाने का ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    काशी विश्वनाथ मंदिर में ऐप आधारित नई दर्शन प्रणाली को लेकर रविवार को कांग्रेस नेताओं ने मंदिर न्यास के खिलाफ विरेाध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने पहले इस विरोध की रणनीति बनाई फिर मंदिर तक पदयात्रा निकालने की तैयारी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पदयात्रा से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकार महानगर कार्यालय का रास्ता रोक लिया, कांग्रेस के बाहर निकलने पर रोक लगा दी। भारी विरोध के बीच कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुइ। तमाम कवायदों के बावजूद कांग्रेसी बैरिकेडिंग नहीं तोड़ पाए। उधर, मामला बढ़ता देखकर काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम को मौके पर बुलाया गया । कांग्रेस नेताओं मंदिर में एप प्रणाली को तत्काल प्रभाव से बंद किए जाने और काशीवासियों के लिए बेहतर दर्शन व्यवस्था की मांग रखी। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि धर्म और अस्था से खिलवाड़ करने और श्रद्धालुओं को बंधन में बांधने की कोशिश हो रही है। अफसरों पर मनमानी करते हुए भक्तों की भावनाएं आहत हुई है। कांग्रेस ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सीईओ विश्वभूषण और एसडीएम शंभूशरण पर मंदिर को प्रयोगशाला बनाने का आरोप लगाया है, वहीं दोनों अफसरों को तत्काल हटाए जाने की बात कही। कांगेस कार्यालय के गेट पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मृत्युञ्जय महादेव धाम में 17 मई से पुरुषोत्तम मास:माह भर चलेगा धार्मिक अनुष्ठानों का संगम, शिवपुराण-भागवत पाठ प्रमुख
    Next Article
    स्टैनफर्ड-एमआईटी के एक्सपर्ट की चेतावनी:जैमिनी, चैटजीपीटी व क्लाउड खतरनाक जानकारियां दे रहे; सुपरबग बनाना, फैलाना और पकड़े जाने से बचना सिखा रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment