Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशीविश्वनाथ में रंगभरी एकादशी पर बटुक की चोटी खींची:दरोगा ने बाल नोचे, सिपाही ने जड़े थप्पड़; महिला श्रद्धालुओं से भी हाथापाई

    8 hours ago

    1

    0

    माघ मेला के दौरान प्रयागराज में शंकराचार्य के शिष्य से अभद्रता के बाद अब काशी में रंगभरी एकादशी पर बटुक की चोटी खींचने का मामला सामने आया है। यह मामला किसी विरोध या प्रदर्शन के दौरान नहीं बल्कि काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे बटुक से की गई। वेशभूषा से शर्ट और धोती पहनकर बाबा के दर्शन करने पहुंचे बटुक को वहां तैनात सिपाही और दरोगा ने उसके साथियों के सामने अपमानित किया। उसकी चोटी खींचते हुए गाली गलौज की। फिर धक्का देकर बैरिकेडिंग से पीछे धकेल दिया। इस दौरान बटुक की धोती खुल गई, वह किसी तरह उसे संभालतता रहा। यह 2 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला श्रद्धालुओं से हाथापाई, गाली-गलौज काशी विश्वनाथ मंदिर में रंगभरी एकादशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहां तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षा और व्यवस्था संभालने के बजाए श्रद्धालुओं से अभद्रता करने लगे। पुलिसकर्मियों की इस करतूत का शिकार न सिर्फ आम श्रद्धालु हुए बल्कि बटुकों, महिलाओं को भी दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने मंदिर गेट पर श्रद्धालुओं से हाथापाई की। उनसे गाली-गलौज किया। मंदिर में प्रवेश के लिए रोका। इसी दौरानपरिसर के गंगा द्वार से प्रवेश की कोशिश कर रहे बटुक वेशधारी की शिखा पकड़कर उसे थप्पड़ मारे। गिराने की कोशिश की। लाइन में खड़े बटुक की चोटी पकड़कर दरोगा ने अपनी ओर खींचा। बाल नोंचते हुए धक्का दिया। इसके बाद सिपाही को इशारा किया। गंगाद्वार ड्यूटी में तैनात दरोगा का इशारा मिलते ही सिपाही ने पहले बटुक का मुंह नोंचा और फिर थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया। सिपाही ने ताबड़तोड़ 3 थप्पड़ मारे और फिर दरोगा ने उसे प्रवेश कतार से खींचकर भीड़ की ओर रोक लिया। इसके बाद घंटों कतार में लगने के बाद भी उसे प्रवेश नहीं मिल सका। मारपीट के दौरान उसकी धोती भी खुल गई। पुलिस कमिश्नर के आदेश को इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही ने दरकिनार किया पुलिस कमिश्नर ने काशी विश्वनाथ मंदिर में तैनात पुलिस अफसरों और दरोगा-सिपाहियों को शालीन व्यवहार का निर्देश दिया था, एसीपी और एडीसीपी समेत डीसीपी को निगरानी का जिम्मा दिया लेकिन मंदिर गेट नंबर4, गंगा द्वार, सरस्वती फाटक से लेकर अंदर तक पुलिसकर्मियों ने सीपी के आदेश के उलट काम किया। रंगभरी पर सुरक्षा और बेहतर इंतजाम के दावे कागजी और खोखले निकले। पुलिस कर्मियों और न्यास कर्मचारियों में जिसको जहां कोई मिला, व्यवस्था बनाने के बहाने उस पर हाथ छोड़ दिया। पुलिस की अराजकता के चलते पालकी में सवार विश्वनाथ का दर्शन करने आए कई श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह गए। महिला पत्रकार से बदसलूकी, साथी से हाथापाई रंगभरी एकादशी पर कार्यक्रम कवरेज के दौरान महिला पत्रकार के साथ भी कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों ने पत्रकार स्मिता के साथ बदसलूकी की। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य पत्रकार को भी मौजूद पुलिसकर्मियों ने थप्पड़ मारकर भगा दिया। उसे गालियां भी दी। उधर इस दौरान कई नेता, हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग मोबाइल लेकर अंदर तक पहुंच गए। मंदिर न्यास और पुलिस-प्रशासन का दावा धराशायी काशी विश्वनाथ मंदिर में क्राउड मैनेजमेंट का दावा करने वाले मंदिर न्यास के इंतजाम भी खोखले नजर आए। मंदिर की ओर से प्रवेश द्वार समेत चंद प्वाइंट पर मौजूद कर्मचारियों को छोड़कर पूरे परिसर में कोई सुदृढ़ व्यवस्था नहीं की गई। प्रवेश स्थलों पर खड़े गार्ड भी कुछ देर बार प्वाइंट से अलग नजर आए। मंदिर के जिम्मेदार अधिकारी अधीनस्थों के भरोसे इंतजाम छोड़कर फोटो खिंचाने और चेहरा चमकाने में व्यस्त रहे। दरोगा-सिपाही कतार में आने वालों को प्रवेश से पहले धक्का मुक्की करते नजर आए। आरोप है कि भीड़ नियंत्रण में नाकाम पुलिस ने अपना गुस्सा मीडिया पर निकाला। बता दें कि पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने एडिशन सीपी, डीएम और मंडलायुक्त समेत अफसरों के साथ मंदिर का भ्रमण कर प्वाइंट तय किए थे। बैठक में भारी भरकम गाइडलाइन जारी की थी लेकिन ऐन वक्त पर सब धराशायी नजर आया। निरंकुश पुलिसकर्मियों ने अफसरों के आदेश को पलीता लगा दिया। --------------- ये भी पढ़ें: सिपाही से पिस्टल लूटने वाला कल्लू गुर्जर एनकाउंटर में ढेर:आगरा में 20 मिनट तक फायरिंग, सीने में धंसी गोली; 2 सिपाही घायल आगरा में 50 हजार के इनामी शूटर पवन गुर्जर उर्फ कल्लू को नोएडा STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। 35 साल के शूटर पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 18 संगीन मामले दर्ज थे। उसने सिपाही से 9MM की पिस्टल लूटी थी। STF के ASP राजकुमार मिश्रा ने बताया, शुक्रवार की शाम आगरा पुलिस टीम के साथ मिलकर STF ने पवन गुर्जर को थाना एकता क्षेत्र में घेरा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पापा की प्रिंसेस हूं…ससुराल के टार्चर से मर रही हूं:सुसाइड नोट में लिखा- पिता ने दुलार से पाला, ₹80 लाख की शादी में 15 महीने पिटाई झेली
    Next Article
    आसीवन में कार की टक्कर से युवक की मौत:लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हादसा, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment