Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षा अधिकारी हटाए गए:डॉ. रमेश प्रताप सिंह बने नए प्रभारी, यूनिवर्सिटी को मिलेगा नया सुरक्षा वाहन

    2 hours ago

    1

    0

    आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में लंबे समय से विवादों में घिरे प्रभारी सुरक्षा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार सिंह को आखिरकार उनके अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके स्थान पर कृषि महाविद्यालय के बायोकेमेस्ट्री विभाग में तैनात सह प्राध्यापक डॉ. रमेश प्रताप सिंह को नया प्रभारी सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार भी सौंपे गए हैं। यह आदेश कुलपति डॉ. पी.एस. प्रमाणिक के अनुमोदन के बाद निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण डॉ. सुशांत श्रीवास्तव द्वारा जारी किया गया। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा सुरक्षा संबंधी कार्यों में अत्यंत लापरवाही बरती जा रही थी। आदेशों और निर्देशों का सम्यक अनुपालन एवं निर्वहन नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते विश्वविद्यालय प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह से विश्वविद्यालय हित में लिया गया है। डॉ. विनोद सिंह पर पहले भी विद्युत विभाग के मजदूरों से मारपीट और सुरक्षा कर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप लग चुके हैं। हाल में परिसर से आम के पेड़ काटकर ले जाने के मामले में भी उन पर कार्रवाई न करने के आरोप लगे थे। निदेशक प्रशासन ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सुरक्षा अनुभाग को जल्द ही एक नया वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा। नए प्रभारी सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश प्रताप सिंह से परिसर में अनुशासन और पारदर्शिता की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में 'कथा रंग' कार्यशाला:बच्चों-युवाओं को भारतीय कला-संस्कृति से जोड़ने का लक्ष्य
    Next Article
    कोर्ट के आदेश पर 2 साल 8 माह बाद FIR:कल्याणपुर पुलिस ने सात लोगों पर केस किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment