Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृषि विश्वविद्यालय में शुरू होगी पशुओं की डायलिसिस:10 लाख की मशीन खरीदी, पूर्वांचल के पशुपालकों को 3-5 हजार में मिलेगा इलाज

    11 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में अब बेजुबानों के असाध्य रोगों का इलाज और आसान होगा। जिले के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय एवं पशुपालन महाविद्यालय के चिकित्सा केंद्र पर एक माह के भीतर पशुओं की डायलिसिस सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे अयोध्या समेत पूरे पूर्वांचल के किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने लगभग 10 लाख रुपये की लागत से डायलिसिस मशीन खरीद ली है। फिलहाल इसे संचालित करने के लिए विशेषज्ञ की तलाश की जा रही है। चिकित्सकों को प्रशिक्षण के लिए देश के अन्य उच्च केंद्रों पर भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया में अधिकतम एक माह का समय लगेगा, जिसके बाद यूनिट शुरू हो जाएगी। वर्तमान में पशुओं की डायलिसिस सुविधा प्रदेश में केवल मथुरा वेटनरी कॉलेज और बरेली के एक संस्थान में उपलब्ध है। पूर्वांचल के पशुपालकों को कम शुल्क में इलाज के लिए सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। कृषि विश्वविद्यालय में डायलिसिस का शुल्क तीन से पांच हजार रुपये के बीच निर्धारित किया जा सकता है। चिकित्सा केंद्र के अध्यक्ष डॉ. सोनू जयसवाल ने बताया कि जिन पशुओं की किडनी खराब होती है, पहले उनकी जांच कर बीमारी की गंभीरता देखी जाती है। किडनी फेल होने की स्थिति में ही डायलिसिस की जाती है। उन्होंने कहा कि अधिकांशतः कुत्तों में किडनी रोग के मामले सामने आते हैं। अब तक विवि में कुत्तों के कई केस आए, लेकिन सुविधा न होने से उन्हें बाहर रेफर करना पड़ता था। डॉ. जयसवाल के अनुसार, डायलिसिस में जानवरों के रक्त को मशीन से साफ कर वापस शरीर में भेजा जाता है। यह प्रक्रिया किडनी ठीक होने या स्थिर होने तक चलती है। विश्वविद्यालय प्रशासन की इस पहल से गाय, भैंस, कुत्ते समेत अन्य पशुओं को समय पर जीवन रक्षक इलाज मिलेगा। इससे किसानों और पशुपालकों के समय और धन दोनों की बचत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचा:न्यूनतम 28 डिग्री; लू से जनजीवन प्रभावित, संक्रामक रोग बढ़े
    Next Article
    गढ़मुक्तेश्वर सीट पर भाजपा से पहली पसंद बने राजीव सिरोही:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार आनंद गुर्जर, बसपा से मुल्ला आरिफ; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment