Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृषि विश्वविद्यालय में धान बीज बिक्री शुरू,200 किसानों ने खरीदा:8 उन्नत किस्में उपलब्ध; मोटा धान 5021रूपए, पतला 5050 रुपए प्रति कुंतल

    13 hours ago

    2

    0

    आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के बीज विधायन संयंत्र में धान की नर्सरी के लिए बीज बिक्री 5 मई से शुरू हो गई है। नर्सरी डालने का समय नजदीक आने के कारण किसान तेजी से बीज खरीद रहे हैं। अब तक करीब 200 किसान बीज की खरीदारी कर चुके हैं। पूर्वांचल के अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, आजमगढ़, जौनपुर, गोंडा और बस्ती समेत कई जिलों से किसान उन्नत किस्म के धान बीज लेने यहां पहुंच रहे हैं। हालांकि धान का बीज काफी समय पहले तैयार हो गया था, लेकिन सरकार द्वारा बिक्री रेट निर्धारित न होने के कारण बिक्री शुरू नहीं हो पा रही थी। रेट तय होते ही 5 मई से बिक्री प्रारंभ कर दी गई। विश्वविद्यालय के संयुक्त निदेशक बीज एवं प्रक्षेप डॉ. उमेश चंद्रा ने बताया कि फिलहाल धान की आठ उन्नत प्रजातियां किसानों के लिए उपलब्ध हैं। इनमें एमटीयू-7029, बीपीटी-5204, सांभा सबन-1, काला नमक केएन-01 व केएन-02, एनडीआर-2064, एनडीआर-2065 और सरजू-52 शामिल हैं। ये सभी प्रमाणित बीज हैं और बेहतर उत्पादन के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। अन्य प्रजातियां उपलब्ध होते ही किसानों को दी जाएंगी। डॉ. उमेश चंद्रा ने बताया कि मोटा धान 5021 रुपये प्रति कुंतल और पतला धान 5050 रुपये प्रति कुंतल की दर से बेचा जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा लगभग 2200 कुंतल मोटा धान और 1200 कुंतल पतला धान बिक्री के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी वैरायटी किसानों की डिमांड के अनुसार तैयार की जाती हैं। बीज विधायन विक्रय केंद्र प्रभारी डॉ. ऋषभ सिंह ने बताया कि किसान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काउंटर पर पहुंचकर बीज की खरीदारी कर सकते हैं। प्रमाणित बीज होने के कारण उत्पादन अच्छा होता है, इसलिए दूर-दराज के जिलों से भी किसान यहां आते हैं। विवि प्रशासन ने किसानों से समय से बीज लेकर नर्सरी तैयार करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटर की छात्रा को गैंगस्टर मौसा के नाम पर धमकाया:कानपुर में बोला- 21 मर्डर करने के बाद एनकाउंटर में मारे गए; मैं उसी फैमिली से हूं
    Next Article
    स्मार्ट मीटर से बढ़े बिल पर महिलाओं का हंगामा:उपकेंद्र पर घेराव, कर्मचारियों को 'चोर' बताया; एक्सईएन ने समाधान का दिया आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment