Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी संपन्न, 5 किसानों का चयन:श्रावस्ती में 34 आवेदकों में से 5 का चयन, 10 दिन में बिल अपलोड करें

    8 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी संपन्न हुई। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई इस प्रक्रिया में 34 ऑनलाइन आवेदकों में से 5 किसानों का चयन किया गया। कृषि विभाग द्वारा संचालित 'सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन' और 'प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू' कार्यक्रमों के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कृषि यंत्रों की बुकिंग 25 फरवरी से 04 मार्च 2026 तक की गई थी। इस अवधि में जिले के 34 किसानों ने कुल 5 कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। शुक्रवार को आयोजित ई-लॉटरी प्रक्रिया में सुपर सीडर, हैरो, लेजर लैंड लेवलर, स्ट्रॉ रीपर और पावर वीडर जैसे कृषि यंत्रों के लिए पात्र किसानों का चयन किया गया। यह पूरी प्रक्रिया जिलाधिकारी की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चंद्र चौधरी ने बताया कि ई-लॉटरी में चयनित किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के बाद उसका बिल ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। किसानों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उन्होंने बताया कि बिल अपलोड होने के उपरांत विभागीय अधिकारियों द्वारा यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन पूर्ण होने के पश्चात किसानों को देय अनुदान राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चंद्र चौधरी सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों से कृषि यंत्रीकरण योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग से खेती को अधिक लाभकारी बनाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चे ने दुकान की बर्फ जीभ से चाटी, VIDEO:लखनऊ में गन्ने के रस की दुकान पर लगी मशीन पर रखी थी बर्फ
    Next Article
    गाजीपुर कलेक्ट्रेट का मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण:लंबित शिकायतें और पुराने केसों पर जताई नाराजगी, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment