Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृषक दुर्घटना बीमा योजना में लापरवाही पर डीएम सख्त:लखीमपुर में पात्र किसानों को हर हाल में मिले योजना का लाभ

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में "मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना" की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि पात्र किसानों और खेतिहर मजदूरों के परिवारों को हर हाल में इस योजना का लाभ मिलना चाहिए। डीएम ने तहसीलवार दावों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों से सीधे सवाल-जवाब किए। उन्होंने चेतावनी दी कि दुर्घटना मृत्यु के मामलों में यदि समय पर दावा प्रस्तुत नहीं होता है, तो संबंधित लेखपाल की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लेखपालों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पात्र परिवारों को तुरंत दावा प्रक्रिया से जोड़ें। जिलाधिकारी ने इस योजना को सरकार की अत्यंत संवेदनशील पहल बताया, जिसका उद्देश्य पीड़ित परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, इसलिए कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे। बैठक में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम न्यायिक बृजपाल सिंह और एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने सभी एसडीएम को नियमित निगरानी और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई:डेयरियों और प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी
    Next Article
    धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी से गर्मी गर्मी से राहत:मऊ में 7 डिग्री तापमान में गिरावट, 14 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment