Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कृष्णा नगर में नवमी पर कन्या पूजन:संगम विहार कॉलोनी में 21 कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा

    8 hours ago

    1

    0

    नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी के कृष्णा नगर स्थित संगम विहार कॉलोनी में नवमी के दिन कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 कन्याओं को मां दुर्गा का साक्षात स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में वातावरण में भक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन की प्रमुख नीलम ने बताया कि नवरात्रि के इस विशेष दिन कन्याओं का पूजन करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। उन्होंने कहा कि कन्याओं में मां दुर्गा का वास होता है, इसलिए उनका सम्मान और सेवा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। पूजन के दौरान कन्याओं के चरण धोकर उन्हें तिलक लगाया गया और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। हलवा, पूड़ी और चने का भोग खिलाया गया इसके बाद सभी कन्याओं को प्रसाद के रूप में हलवा, पूड़ी और चने का भोग खिलाया गया तथा उपहार भी भेंट किए गए। आयोजन में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति गीतों के साथ माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में जिम ट्रेनर ने छात्रा के साथ किया रेप:पीड़िता बोली- प्रोटीन में नशीला पदार्थ देकर किया बेसुध, दो अरेस्ट
    Next Article
    लखनऊ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:बेरोजगारी से था परेशान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment