Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कष्टभंजन हनुमत सिद्ध धाम में भागवत कथा का चौथा दिन:बिधनू में भगवान पर विश्वास रखने का दिया संदेश, बोले- हर जीव की चिंता करते हैं

    3 hours ago

    1

    0

    कष्टभंजन हनुमत सिद्ध धाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को भक्तिमय माहौल रहा। कथा व्यास राजेन्द्र दास देवाचार्य महाराज के शिष्य चन्द्रेश महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा का भावपूर्ण वर्णन सुनाया। चन्द्रेश महाराज ने कहा कि भगवान हर जीव की हर पल चिंता करते हैं, इसलिए मनुष्य को संसार की अपेक्षा ईश्वर पर अधिक विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान अवतार लेकर भक्तों का उद्धार और दुष्टों का संहार करते हैं। कथा के दौरान चन्द्रदास महाराज ने भगवान के चौबीस अवतारों का उल्लेख करते हुए समुद्र मंथन की कथा को रोचक और सरल ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भगवत भजन ही नर्क से बचने और मोक्ष पाने का सबसे सरल मार्ग है। जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान का स्मरण करता है, वह सहज ही भवसागर से पार हो जाता है। महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने नेत्र, श्रवण और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि जैसा हम देखते और सुनते हैं, वैसा ही हमारा आचरण बनता है। उन्होंने सदैव अच्छा देखने, अच्छा सुनने और भगवान के नाम का आश्रय लेने की बात कही। साथ ही सत्संग को ऐसी पूंजी बताया, जो अंत समय तक साथ रहती है। इस अवसर पर अरविंद शुक्ल, सुमन शुक्ला, गुड्डी शुक्ला, आचार्य अनुराग बाजपेई, गोपाल पांडेय, बिहारी महाराज, विकास बाजपेई, सिद्धार्थ तिवारी, केशव पांडेय और तनय पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में ऑटो-कार टक्कर, एक महिला की मौत:लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
    Next Article
    कुशीनगर से ISIS संदिग्ध रिजवान गिरफ्तार:ATS और दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई, ट्रांजिट रिमांड पर ले जाया गया, परिजन बोले- दोषी है तो मिले सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment