Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में ऑटो-कार टक्कर, एक महिला की मौत:लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। ढकवा बाईपास के पास एक ऑटो और कार की टक्कर में एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल तीनों लोगों को तत्काल एंबुलेंस सेवा 1033 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैंचा पहुंचाया गया। घायलों में किरन सिंह (50) पत्नी जगदीश सिंह, निवासी नगर छतौना; मीरा मिश्रा (48) पत्नी राकेश मिश्र, निवासी सेतापुर थाना सिंगरामऊ; और छोटे लाल गुप्ता (45) पुत्र ठाकुरदीन, निवासी तमरसेपुर थाना चांदा शामिल थे। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने किरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतका किरन सिंह एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थीं और घटना के समय ढकवा बाजार जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ऑटो हाईवे से ढकवा बाजार की ओर मुड़ा, सुल्तानपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। थाना कोतवाली चांदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में मॉडल टीकाकरण केंद्र, HPV वैक्सीन लॉन्च:14-15 साल की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी वैक्सीन
    Next Article
    कष्टभंजन हनुमत सिद्ध धाम में भागवत कथा का चौथा दिन:बिधनू में भगवान पर विश्वास रखने का दिया संदेश, बोले- हर जीव की चिंता करते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment