Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्षत्रिय महासभा ने मांगी मनीष के हत्यारोपियों को एनकाउंटर-फांसी:अध्यक्ष अवनीश बोले- खुलेआम घूम रहे अपराधी, परिवार को नौकरी-न्याय मिले

    6 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में व्यापारी मनीष सिंह हत्याकांड के विरोध में क्षत्रिय संगठन सड़क पर है। सुबह पीड़ित के घर से जुलूस को प्रशासन ने रोक दिया तो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा शाम को सड़क पर उतरी। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोग सारनाथ चौराहे पर जुटे और नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विरोध जुलूस को रोकना चाहा लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक नहीं सुनी। जुलूस निर्धारित स्थान तक पहुंचा और फिर सभी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अवनीश सिंह ने कहा कि मनीष सिंह क्षत्रिय महासभा का कार्यकर्ता था और उसके हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं, दबाव में दो हत्यारों का पुलिस ने दिखावा एनकाउंटर किया लेकिन हमें हाफ नहीं फुल एनकाउंटर चाहिए। जान के बदले जान चाहिए, तभी सुकून मिलेगा। उन्होंने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर 2 करोड़ मुआवजा, पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठी है। परिवार में पत्नी, बुजुर्ग दादी, दो मासूम बेटियां और 6 माह का बेटा को न्याय की आस है। पहले तस्वीरों में देखिए क्षत्रिय महासभा का आक्रोश बता दें कि रविवार रात महिला को कार का धक्का लगने से नाराज मनबढ़ ग्रामीणों ने दोना-पत्तल कारोबारी 36 वर्षीय मनीष सिंह की हत्या कर दी थी। हमलावरों ने उनका सिर और चेहरा कूंचने के बाद आंखें निकाल लीं थीं। मृत कारोबारी के चाचा अरुण कुमार सिंह की तहरीर पर आठ नामजद और सात अज्ञात हत्यारोपियों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को जेल भेजा है, वहीं तीन मुख्य आरोपी अभी फरार है। इन 6 आरोपियों में चार को घटना के बाद और दो आरोपियों को दबाव पड़ने पर मुठभेड़ में पकड़ा है। आरोप है कि पुलिस अभी तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। उनका कहना है कि 11 दिन गुजर गया है और अभी तक केवल आश्वासन मिल रहा है। अभी तक न तो आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है और न ही आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया है। बस हाफ एनकाउंटर के नाम पर उन्हें बचाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी के जगन्नाथ कॉरिडोर का 3D वीडियो हुआ जारी:एक लाख वर्गफीट में तैयार होगा प्रांगण, 2029 में कार्य पूरा करने का रखा गया लक्ष्य
    Next Article
    महोबा में सरस्वती विद्या मंदिर में छात्रों को किया सम्मानित:यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment