Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में सरस्वती विद्या मंदिर में छात्रों को किया सम्मानित:यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित

    10 hours ago

    2

    0

    महोबा के आल्हा चौक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले और 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र आर्यन ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में नौवां स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में रोनित ने 86.01 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की टॉप-10 सूची में नौवां स्थान हासिल किया। मेधावी छात्रों के विद्यालय पहुंचने पर अतिथियों और शिक्षकों ने फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम कुंवर पंकज ने छात्रों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं का उत्साह ही देश का भविष्य निर्धारित करता है। कार्यक्रम अध्यक्ष समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि असफलता से निराश हुए बिना लगातार प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की। प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों के वर्षों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का वर्तमान और भविष्य बताते हुए इस सफलता को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आधार बनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों के सहयोग को भी इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। इस अवसर पर एसडीएम शिवध्यान पांडे, विहिप जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, विद्या भारती के प्रांतीय प्रशिक्षण प्रमुख हीरालाल और शिक्षक विधायक प्रतिनिधि रणविजय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जगप्रसाद तिवारी ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्षत्रिय महासभा ने मांगी मनीष के हत्यारोपियों को एनकाउंटर-फांसी:अध्यक्ष अवनीश बोले- खुलेआम घूम रहे अपराधी, परिवार को नौकरी-न्याय मिले
    Next Article
    बदायूं हत्या: तीसरा फरार आरोपी गिरफ्तार:वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद, रुपयों का था लेनदेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment