Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कटघर हत्याकांड, पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल:व्हाट्सएप टिप्पणी पर हुई थी बजरंग दल कार्यकर्ता शोभित की हत्या

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ता शोभित ठाकुर उर्फ भूरा की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि व्हाट्सएप पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा था, जिसके बाद यह वारदात हुई। गुलाबबाड़ी, सूरज नगर निवासी शोभित ठाकुर बजरंग दल के सूरज नगर खंड के संयोजक थे। 29 सितंबर 2025 की शाम करीब पांच बजे बलदेवपुरी चौराहे के पास हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। इस हमले में शोभित की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश देखा गया था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पीतल नगरी कच्ची बस्ती निवासी जतिन उर्फ लाला, मुस्तफाबाद निवासी अक्कू उर्फ अनुकल्प शर्मा, बसंत विहार निवासी सोहित सागर और पीतल बस्ती निवासी अविनाश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान देहरी गांव निवासी हिमांशु यादव की संलिप्तता भी सामने आई, जिसे बाद में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना पूरी कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट प्रस्तुत की गई है। सभी आरोपी इस समय जेल में बंद हैं और आगे की कानूनी कार्यवाही न्यायालय में विचाराधीन है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    31 मई तक पूरा होगा खेल यूनिवर्सिटी का दूसरा चरण:बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मेरठ का किया जिक्र
    Next Article
    प्रयागराज में SDO को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा:ऑफिस से पकड़कर खुल्दाबाद थाने ले जाया गया, पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment