Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैंटीन में शराब पीने से रोका, दबंगों ने किया हमला:संचालक समेत चार लोग घायल, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    4 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक कैंटीन में शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने कैंटीन संचालक और तीन कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर के नरसैना थाना क्षेत्र के ग्राम बरहाना निवासी संदीप त्यागी ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई अक्षय त्यागी ग्राम उपैड़ा में अम्बा कंपनी के पास एक खाने की कैंटीन चलाता है। शिकायत के अनुसार, 12 मार्च की शाम अक्षय त्यागी अपनी कैंटीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान ग्राम उपैड़ा निवासी सिब्बन, बिट्टू, मनीष, चेतन निगम और एक अज्ञात व्यक्ति कैंटीन में आकर शराब पीने लगे। जब अक्षय ने उन्हें कैंटीन के अंदर शराब पीने से रोका, तो आरोपी भड़क गए और झगड़ा करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने पास पड़े लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से अक्षय त्यागी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए कैंटीन कर्मचारी रोबिन, शिवा और मनोज के साथ भी मारपीट की गई। इस मारपीट में अक्षय त्यागी के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह बेहोश हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल अक्षय को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने यह भी बताया कि झगड़े के दौरान अक्षय के पास रखे कुछ रुपये भी गिर गए, जो बाद में नहीं मिले। थाना प्रभारी मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सामूहिक विवाह में यातायात नियमों का उल्लंघन:जालौन में तेज आवाज में डीजे के साथ बारात निकलने से लगा जाम
    Next Article
    महाराजगंज में एजेंसी से 76 सिलेंडर चोरी:12 भरे थे...64 खाली, चौकीदार गया था घर; जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment