Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सामूहिक विवाह में यातायात नियमों का उल्लंघन:जालौन में तेज आवाज में डीजे के साथ बारात निकलने से लगा जाम

    5 hours ago

    1

    0

    जालौन के जिला मुख्यालय उरई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आईं। कार्यक्रम के तहत एक दर्जन के करीब डीजे की तेज आवाज के साथ बारात यात्रा निकाली गई, जिससे शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। बता दे कि उरई कोतवाली क्षेत्र के रामेश्वर चौराहे के पास समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई जोड़ों की बारातें शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गईं। बारात यात्रा के दौरान करीब एक दर्जन डीजे तेज आवाज में बजाए गए, जिससे आसपास के क्षेत्रों में शोरगुल का माहौल बन गया और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। बारात यात्रा के दौरान कई जगहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि जिस दिन यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, उसी दिन पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा भी आयोजित की जा रही थी। ऐसे में शहर में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क था, लेकिन इसके बावजूद बिना अनुमति के इतनी बड़ी संख्या में डीजे के साथ यात्रा निकाले जाने को लेकर सवाल उठने लगे थे। जानकारी के अनुसार डीजे संचालन के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होता है, लेकिन यहां एक दर्जन से अधिक डीजे के साथ बारात निकाली गई, जिससे नियमों के पालन को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। कार्यक्रम के दौरान डीजे की तेज आवाज और भीड़भाड़ के कारण कई स्थानों पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। बता दे कि इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के भी शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। इस मामले में प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन शहर में बिना अनुमति डीजे और यातायात अव्यवस्था को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वामी आनंद स्वरूप बोले- सुप्रीम कोर्ट से बड़ी जनता है:यूजीसी कानून के विरोध में शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर का बयान
    Next Article
    कैंटीन में शराब पीने से रोका, दबंगों ने किया हमला:संचालक समेत चार लोग घायल, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment