Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कंट्रोल रूम में कैमरा बंद दिखने पर पहुंचे DIOS:कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़ी गई, केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को हटाया

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। डीआईओएस ने सोमवार को एएच इंटर कॉलेज पैड़ी का निरीक्षण किया, जहां सामूहिक नकल पकड़ी गई। इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनकी जगह नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) हरिशचंद नाथ ने सोमवार शाम 4:45 बजे द्वितीय पाली में एएच इंटर कॉलेज पैड़ी का औचक निरीक्षण किया। उस समय इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल कराई जा रही थी, जिसमें वहां मौजूद शिक्षक बोलकर छात्रों को उत्तर लिखवा रहे थे। डीआईओएस ने इस गंभीर अनियमितता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक से पूछताछ की, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। डीआईओएस ने एक-एक कर सभी शिक्षकों से भी पूछताछ की और परीक्षा केंद्र पर अन्य कई अनियमितताएं भी पाईं। इस कार्रवाई के तहत, डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य रिजवान अहमद और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक रईस अहमद को उनके पदों से हटा दिया। उनकी जगह राजकीय हाईस्कूल साल्हेपुर के प्रधानाचार्य रणजीत कुमार चौरसिया को केंद्र व्यवस्थापक, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरव्यास के प्रधानाचार्य अवधराज कन्नौजिया को वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एएच इंटर कॉलेज पैड़ी के प्रवक्ता इरसार अहमद को सह केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया गया है। ये नए अधिकारी अब बोर्ड परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराएंगे। डीआईओएस हरीशचंद नाथ ने बताया, "सोमवार को शाम 4:45 बजे परीक्षा केंद्र एएच इंटर कॉलेज पैड़ी का निरीक्षण किया गया, जहां सामूहिक नकल पाई गई। छात्रों को बोलकर उत्तर लिखवाए जा रहे थे। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर दूसरे अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में बिसुही पुल निर्माण से पहले बनेगा वैकल्पिक मार्ग:NHAI अयोध्या ने शुरू की प्रक्रिया, राष्ट्रीय छात्र पंचायत की मुहिम लाई रंग
    Next Article
    मैक्सिको के रुईज और गोंजलो ने काशी में लिए सात-फेरे:हिंदू रीति-रिवाजों से गंगा नदी में नाव पर की शादी, बोले- मन को मिली शांति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment