Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुट्टू का आटा खाने से दर्जनो लोग बीमार:शामली में व्रत खोलने के बाद बिगड़ी तबीयत, पास की दुकान से खरीदा था आटा

    14 hours ago

    2

    0

    शामली जनपद में नवरात्र के दौरान मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार पड़ गए हैं। विभिन्न कस्बा क्षेत्रों से फूड प्वाइजनिंग के मामले सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खाद्य विभाग की निष्क्रियता के कारण मिलावटखोरों को बढ़ावा मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, हिंदू त्योहारों और नवरात्रों के व्रत के दिनों में मिलावटखोर अधिक सक्रिय हो जाते हैं। वे मिठाइयों और व्रत में खाई जाने वाली अन्य सामग्रियों, विशेषकर कुट्टू के आटे में मिलावट करते हैं, जिससे फूड प्वाइजनिंग के मामले बढ़ जाते हैं। बीती रात व्रत खोलने के बाद शहर के आर्य पुरी, दयानंदनगर, रेलपार, एरटी और खंद्रावली सहित कई इलाकों से परिवारों के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने की खबरें मिली हैं। प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने पास की दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा था। देर रात व्रत खोलने के लिए इसका सेवन करने के बाद उन्हें उल्टी और तबीयत बिगड़ने जैसे लक्षण महसूस होने लगे। रेलपार निवासी निशु और विजय जैसे लोगों का कहना है कि स्थानीय दुकानों पर बिकने वाला कुट्टू का आटा मिलावटखोरों द्वारा तैयार किया गया है। इस मामले में विभागीय अधिकारियों पर जानबूझकर अनदेखी करने का आरोप लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला अस्पताल में तीन दिन बाद उमड़ी भीड़:ईद-रविवार की छुट्टी के बाद रजिस्ट्रेशन, ओपीडी-दवा काउंटर पर लंबी लाइनें
    Next Article
    अयोध्या में रेन वाटर हार्वेस्टिंग होगा अनिवार्य:नए भवनों के निर्माण में वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाना जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment