Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीपीनगर में रिश्ते के दादा ने मासूम से किया दुष्कर्म:टॉफी देने के बहाने घर बुलाकर की वारदात, पुलिस कस्टिडी में हमले का प्रयास

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के टीपीनगर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को हवस का शिकार बना डाला। लहूलुहान बच्ची घर पहुंची तो वारदात का पता चला। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के घर धावा बोल दिया। हालांकि उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पहले एक नजर वारदात पर टीपीनगर के एक मोहल्ले में चार साल की मासूम सोमवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी। कुछ ही दूरी पर रहने वाले एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की बुरी नजर उस पर पड़ गई। उसने टॉफी देने के बहाने मासूम को अपने घर बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। लहूलुहान घर पहुंची बच्ची वारदात के बाद बच्ची रोती बिलखती घर पहुंची। वह लहूलुहान स्थिति में थी। परिजनों को समझने में देरी ना लगी। बच्ची की मदद से वह आरोपी के घर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। बताया जाता है कि लोगों का गुस्सा देख आरोपी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को बुला लिया। कमरा खुलवाकर हिरासत में लिया लोगों ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस आ गई। उन्होंने टीपीनगर थाना पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस ने मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी बच्ची का रिश्ते का दादा बताया जा रहा है, जिसकी पहचान दीपक उर्फ पिंटू के रूप में की गई। भीड़ ने आरोपी पर बोला हमला नाटकीय अंदाज में पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और आरोपी को लेकर चल दी। इसी दौरान भीड़ ने आरोपी पर हमले का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस जैसे तैसे आरोपी को निकालकर थाने आ गई। सूचना पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और साक्ष्य एकत्र किए। बच्ची को कराया अस्पताल में भर्ती परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस की ओर से बच्ची की डाक्टरी कराई गई है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात कही जा रही है। बच्ची के पिता की ओर से आरोपी दीपक उर्फ पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेलोनी को करारा झटका, जनता ने खारिज किए न्यायिक सुधार जनमत संग्रह में मिली हार
    Next Article
    गोरखपुर में स्पाइस जेट की महिला कर्मचारी ने सुसाइड किया:मरने से पहले इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाया- अब और जीना नहीं चाहती हूं...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment