Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्तों ने 8 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला:लखनऊ में घर से 500 मीटर दूर खेत में शव मिला, मांस लटक रहा था

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आवारा कुत्तों ने 8 साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला। बच्ची का खून से लथपथ शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला। उसका चेहरा पूरी तरह से नुचा हुआ था। जगह-जगह से मांस के लोथड़े लटक रहे थे। घटना रविवार शाम करीब 6 बजे रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव में हुई। मृतक की पहचान अंशिका के रूप में हुई। वह कक्षा-1 की छात्रा थी। घर से अकेली निकली थी, तभी कुत्तों ने हमला कर दिया। 2 तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी घटना तरौना गांव की कुछ महिलाएं शाम को खेतों की ओर गई थीं। इस दौरान उन्होंने खेत में किसी को जमीन पर पड़ा हुआ देखा। महिलाएं डर गईं और गांव में आकर लोगों को यह बात बताई। सूचना पर गांववाले लाठी-डंडे लेकर खेत पहुंचे। गांववालों ने देखा कि खेत में अंशिका का खून से लथपथ शव पड़ा है। कुछ दूरी पर झुंड में बैठे थे कुत्ते गांववालों ने बताया कि इसके बाद हम लोगों ने अंशिका के घरवालों को इसकी सूचना दी। घरवाले मौके पर पहुंचे और शव को हम लोगों की मदद से उठाकर घर लाए। साथ ही पुलिस को सूचना दी। गांववालों ने बताया कि जिस जगह पर अंशिका का शव पड़ा था, वहां से कुछ दूरी पर ही खूंखार कुत्ते झुंड बनाकर बैठे थे। वो कुत्ते पड़ोस के गांव के थे। चेहरा बुरी तरह से नोचा, मांस के लोथड़े निकले गांववालों ने बताया कि कुत्ते जब बच्ची को नोच रहे थे तो किसी ने नहीं देखा। लेकिन बच्ची के शव को देखकर साफ लग रहा है कि उसे कुत्तों ने ही नोचा है। बच्ची के चेहरे पर कुत्तों के नोचने के निशान थे। उसका चेहरा पूरी तरह से नोचा हुआ था। जगह-जगह मांस के लोथड़े निकले थे। जिस जगह पर शव मिला, वहां कुत्तों के पंजों के निशान थे। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी अंशिका अंशिका अपने माता-पिता की 3 संतानों में सबसे छोटी थी। उसके पिता दिलीप कश्यप ने बताया कि अंशिका शाम को घर से निकली थी। कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली। मां सोनी शव देखकर बेहोश हो गई। अन्य घरवालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान-इजराइल जंग; अबू धाबी में ईरानी हमले में भारतीय घायल:दूतावास ने कहा- खतरे से बाहर हैं, भारत के 15 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन
    Next Article
    यूपी में हाई अलर्ट, खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन:लखनऊ में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च, इजराइल का झंडा रौंदा; खाड़ी देशों की फ्लाइट कैंसिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment