Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्ता उठा ले गया चप्पल, दो पक्षों में मारपीट:पीलीभीत में शिकायत करने पर हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 13 लोग घायल

    6 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र के कनपरी गांव में एक कुत्ते द्वारा चप्पल उठा ले जाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में दोनों पक्षों की महिलाओं सहित कुल 13 लोग घायल हो गए। यह घटना मंगलवार देर रात की है। विवाद की शुरुआत भगवानदास और रामदास के परिवारों के बीच हुई। भगवानदास पक्ष के राजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि रामदास के पालतू कुत्ते ने उनकी चप्पल उठा ली थी। राजेंद्र कुमार जब इसकी शिकायत करने रामदास के घर पहुंचे, तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकल आए, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। भगवानदास पक्ष का कहना है कि चप्पल ले जाने की शिकायत करने पर दूसरे पक्ष ने उन पर हमला किया, जिसमें उनके परिवार के 8 सदस्य घायल हुए हैं। वहीं, रामदास पक्ष के राजपाल ने दावा किया कि कुत्ता तीन दिन पहले चप्पल लाया था। इसी पुरानी बात को लेकर रात में हुई बातचीत के दौरान भगवानदास पक्ष के लोगों ने उनके घर के 5 सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि कुल 9 लोगों का मेडिकल परीक्षण किया गया है, जिनमें 2 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं। दो व्यक्तियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एक्स-रे और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना अध्यक्ष सिद्धांत शर्मा ने जानकारी दी कि पुलिस को कुत्ते द्वारा चप्पल ले जाने के विवाद में मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में रेल पटरी के किनारे मिला घायल तेंदुआ, VIDEO:ट्रेन से टकराने की आशंका, वन विभाग ने रेस्क्यू शुरू किया
    Next Article
    7 महीने का भ्रूण शारदा नहर में मिला:रायबरेली में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment