Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 महीने का भ्रूण शारदा नहर में मिला:रायबरेली में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

    7 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में शारदा नहर में 7 महीने का एक भ्रूण मृत अवस्था में बहता हुआ मिला। इस घटना के बाद नहर पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना रायबरेली जिले के मिल एरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली-सुल्तानपुर शारदा नहर पुल के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे नहर के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्हें पानी में लकड़ी के सहारे 7 महीने का भ्रूण दिखाई दिया। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। तत्काल पीआरबी 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। लोगों का अनुमान है कि बच्चे का जन्म समय से पहले हुआ होगा और मृत अवस्था में उसे शारदा नहर में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुत्ता उठा ले गया चप्पल, दो पक्षों में मारपीट:पीलीभीत में शिकायत करने पर हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 13 लोग घायल
    Next Article
    सीतापुर के मिश्रिख नैमिषारण्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन:रात 3 बजे तक गूंजी तालियां, कवियों ने लोकतंत्र पर किया तीखा तंज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment