Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मंत्री की अंतिम यात्रा शुरू होते ही पत्नी बेहोश:भाई ने विधायक के केयरटेकर पर लगाया हत्या का आरोप, लखनऊ पुलिस से शिकायत

    6 hours ago

    1

    0

    भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) नानकदीन भुर्जी की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके छोटे भाई ने बलिया के बेल्थरा रोड विधायक हंसूराम के केयरटेकर मुहम्मद आरिफ पर हत्या का आरोप लगाते हुए हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच और मौके से मिले साक्ष्य आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। मामले में दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को भैंसाकुंड पर होगा। मदेयगंज के खदरा स्थित आवास से बुधवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। इस दौरान उनकी पत्नी मंजू देवी बेहोश हो गईं। दरअसल, नानकदीन भुर्जी की 28 जुलाई, मंगलवार को दारुलशफा स्थित नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। दोपहर 2 बजे विधायक आवास पहुंचे थे नानकदीन पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे नानकदीन भुर्जी बेल्थरा रोड से भाजपा विधायक हंसूराम के नए विधायक निवास स्थित आवास पहुंचे थे। उस समय विधायक मौजूद नहीं थे। नानकदीन ने वहां मौजूद हेल्पर से कॉफी लाने के लिए कहा और कमरे में बैठ गए। कॉफी लेकर लौटा हेल्पर तो कुर्सी खाली मिली पुलिस के अनुसार, हेल्पर जब कॉफी लेकर वापस लौटा तो नानकदीन कमरे में नहीं थे। इसी दौरान बाहर शोर-शराबा सुनाई दिया। लोग नीचे पहुंचे तो नानकदीन भुर्जी गंभीर हालत में जमीन पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई ने लगाया हत्या का आरोप घटना के बाद मृतक के छोटे भाई प्रदीप कुमार गुप्ता ने हजरतगंज पुलिस को तहरीर देकर विधायक हंसूराम के केयरटेकर मुहम्मद आरिफ पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के मुताबिक, नानकदीन भुर्जी का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। ----------------- संबंधित खबर पढ़िए… पूर्व मंत्री विधायक आवास की 7वीं मंजिल से गिरे, मौत:बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री थे, खुदकुशी या हादसा, लखनऊ पुलिस जांच कर रही लखनऊ में नए विधायक आवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। जिस फ्लैट (नंबर- 703) से नानकदीन गिरे, वह सुभासपा विधायक हंसु राम को आवंटित है। हंसु राम बलिया की बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट से विधायक हैं। नानकदीन सुबह विधायक के घर पहुंचे थे। इसके बाद उनकी संदिग्ध हालत में गिरने से मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांठ रोड बंद, दिल्ली रोड पर भी भारी वाहन प्रतिबंधित:कांवड़ यात्रा के लिए मुरादाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
    Next Article
    नाबालिग से छेड़खानी करने वालों को 3-3 साल की सजा:मुरादाबाद में घर में घुसकर नाबालिग छात्रा से की थी छेड़खानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment