Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    bharathunt
    bharathunt

    केंद्र-किसानों की 7वीं वार्ता भी बेनतीजा:केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- सकारात्मक और उद्देश्य पूर्ण चर्चा हुई, 4 मई को फिर बैठक

    22 hours ago

    1

    0

    फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर आज (19 मार्च) केंद्र और किसानों के बीच सातवें दौर की वार्ता करीब चार घंटे चली। मगर, इसमें कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों पक्षों के बीच वार्ता बेनतीजा रही। वार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाहर आए। कहा कि- दोनों तरफ से हुई बातचीत सकारात्मक और उद्देश्य पूर्ण रही। चर्चा जारी रहेगी। अब अगली बैठक 4 मई को होगी। बता दें कि किसानों की तरफ से संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवन सिंह पंधेर की अगुआई में 28 किसान नेता पहुंचे थे। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल के अलावा पंजाब सरकार की तरफ से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा किसानों से बातचीत की। मगर, इसमें कोई नतीजा नहीं निकला। चीमा बोले- अब केंद्र किसानी से जुड़े व्यापारियों से बात करेगा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा- पिछली बैठक में किसान जत्थेबंदियों की ओर से मांगो को लेकर लिस्ट शेयर की गई थी। जिस डेटा के आधार पर किसान एमएसपी सहित अन्य मांगे कर रहे थे। आज केंद्र सरकार के साथ किसानों की बैठक में उस पर चर्चा हुई है। अन्य सभी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अब केंद्र सरकार व्यापारी और अन्य ऐसे वर्ग, जोकि किसानी से जुड़े हुए हैं, उनसे केंद्र सरकार एक बार बातचीत करेगी। वार्ता में इस बात की सहमति बनी है कि इस एजेंडे पर 4 मई को दोबारा मीटिंग की जाएगी। उधर, किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अचानक पंजाब सरकार ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस फोर्स बढ़ा दी है। ये बात पंजाब सरकार ही बता सकती है कि ये हमारी सुरक्षा के लिए है या कुछ और इनपुट है। हम सरकार से इस बारे में बातचीत करेंगे। ये बात सरकार को बतानी पड़ेगी। बैठक से पहले मोहाली से चंडीगढ़ आ रहे किसानों को चंडीगढ़ पुलिस ने बॉर्डर पर रोक लिया गया था। पुलिस ने लगभग 35-40 वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने उन्हें बताया था कि उन्हें अधिकारियों से किसानों को जाने देने का कोई आदेश नहीं मिला है। करीब आधे घंटे बाद किसानों को जाने दिया गया। पंधेर बोले- हल जरूर निकलना चाहिए उधर, मीटिंग से पहले सरवन सिंह पंधेर ने कहा था- मीटिंग में कुछ हल जरूर निकलना चाहिए। आंदोलन को चलते हुए काफी टाइम हो गया है। सरकार के आंकड़े बता रहे हैं कि 15 करोड़ किसान परिवार हैं। देश का 60 प्रतिशत हिस्सा अपनी मांग कर रहा है। इसलिए हमें उम्मीद है कि MSP कानून पर बात आगे बढ़ेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैदराबाद में व्यक्ति ने आत्महत्या की, पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप
    Next Article
    क्या एलन मस्क के लिए ग्रोक बन बैठा भस्मासुर...बेमौत मरेगा यह AI चैटबॉट, भारत में केवल जोकर बनकर रह जाएगा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment