Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुंदरकी सीट पर भाजपा से पहली पसंद रामवीर सिंह:सपा के पसंदीदा उम्मीदवार हाजी रिजवान, बसपा से हाजी अकबर

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद जिले की कुंदरकी सीट पर मौजूदा भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह जनता की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। भास्कर के सर्वे में 85% जनता का मत है कि इन्हें 2027 के चुनाव में फिर से टिकट मिलना चाहिए। यहां पार्टी के रूप में पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर सपा और तीसरे पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद मौजूदा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ही हैं। उन्हें 99% लोगों ने पसंद किया है। 1% लोग दिनेश ठाकुर को भाजपा प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते हैं। जबकि तीसरे विकल्प डॉ. शैफाली सिंह चौहान को यहां कोई भी भाजपा उम्मीदवार के रूप में देखना नहीं चाहता। उन्हें शून्य वोट मिला है। सपा में पहली पसंद हाजी रिजवान हैं। सपा के पक्ष में मतदान करने वाले लोगों में से 89% लोगों ने हाजी रिजवान को उम्मीदवार के तौर पर पसंद किया है। नावेद को 4% और अनीस चौधरी को 3% लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी में पहली पसंद हाजी अकबर हैं। इन्हें 50% लोगों ने पसंद किया है। बब्बू लंबरदार को 30% और हाजी मुस्तर अली को 10% लोगों ने पसंद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस-सपा के खिलाफ महिलाओं को एकजुट कर रही भाजपा:महिला आरक्षण बिल पास न होने देने पर मंडल स्तर पर निकाली जा रहीं पदयात्राएं
    Next Article
    जिमी फैलन शो में दूसरी बार दिलजीत दोसांझ पहुंचे:सिंगर ने जिमी को भांगड़ा सिखाया, इंटरनेशनल शो में पंजाबी गाने पर परफॉर्म किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment