Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केदारनाथ में भारी बर्फबारी, अटल टनल बंद:11 राज्यों में बारिश का अलर्ट; MP-राजस्थान में ओले गिर सकते हैं, यूपी में बिजली गिरने से 5 की मौत

    13 hours ago

    2

    0

    देशभर में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने फिर करवट ली। दिल्ली, पंजाब सहित 11 राज्यों में शनिवार को तेज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 36 जिलों में बारिश हुई, आज ओले गिरने की आशंका है। राजस्थान में शुक्रवार को रेगिस्तानी जिले जैसलमेर-बीकानेर में जमकर ओले गिरे। अजमेर-ब्यावर में आंधी से पेड़ गिर गए और टीनशेड उड़ गए। अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश की कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। इससे पहले राज्य में अलग-अलग जगह बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल की राजधानी शिमला में तेज तूफान के साथ हल्की बारिश और लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। वहीं केदारनाथ में भी शनिवार को ताजा बर्फ गिरी। रोहतांग दर्रे के पास अटल सुरंग पर भारी हिमपात की वजह से बंद है। देशभर में बारिश-बर्फबारी की 5 तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल अन्य राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: भोपाल-ग्वालियर समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मध्य प्रदेश में पिछले 4 दिन से आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल-ग्वालियर समेत 45 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान जताया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की चेतावनी राजस्थान में 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर में ओले भी गिरे। वहीं, जयपुर शहर में देर शाम आए अंधड़ के कारण अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: आगरा-मथुरा में देर रात ओले गिरे, बिजली गिरने से 5 की मौत यूपी में आज लखनऊ-कानपुर समेत 35 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। जबकि, 55 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान में 3-5°C तक की गिरावट आ सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 22 जिलों में बारिश के आसार; तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दो दिन से मौसम बदला हुआ है। रुक-रुककर बारिश होने की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज भी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश: रांची, गढ़वा सहित 14 जिले में यलो अलर्ट रांची सहित झारखंड के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में करीब आठ मिमी बारिश दर्ज की गई। पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। शनिवार को 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: पहाड़ों पर बर्फबारी, 24 घंटे में 4.6॰C गिरा तापमान हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर अप्रैल में भी बर्फबारी हो रही है। बीती रात अटल टनल, दारचा, रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा और स्पीति वैली में बर्फ गिरी। शनिवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में ओले गिरने व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें..
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran Israel War: युद्ध रुकने के नहीं कोई आसार, इजरायल ने तेहरान में बरपाया कहर, हवाई हमले में IRGC के एयर डिफेंस ठिकाने तबाह
    Next Article
    धुरंधर की सफलता के बीच ब्रेक लेंगे आदित्य धर, रणवीर संग फिर बड़े प्रोजेक्ट की प्लानिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment