Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केदारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन:तमिलनाडु के 30 कलाकारों ने दी प्रस्तुति, रामगोपाल यादव समेत परिवार के सदस्य शामिल हुए

    11 hours ago

    1

    0

    इटावा में महाशिवरात्रि के अवसर पर निर्माणाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर में दूसरी बार भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस आयोजन में तमिलनाडु से आए 30 वाद्य यंत्र कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव समेत परिवार के कई सदस्य पूजा में शामिल हुए। पूरी रात चलने वाला यह कार्यक्रम सुबह चार बजे तक जारी रहेगा। भव्य आयोजन की खास तैयारियां मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है और दूर दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। यह आयोजन लगातार दूसरे वर्ष किया जा रहा है। पिछले वर्ष भी इसी तरह का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें मुलायम परिवार के कई सदस्य प्रमुख रूप से शामिल हुए थे। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना जरूर पूरी होती है। तमिल परंपरा में हो रहा रुद्राभिषेक मंदिर में तमिलनाडु से आए कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में अलग अलग वाद्य यंत्रों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके वादन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। तमिल परंपरा के अनुसार होम और रुद्राभिषेक किया जा रहा है। धार्मिक मंत्रों की गूंज से मंदिर परिसर देर रात तक गूंजता रहा। प्रमुख नेताओं की मौजूदगी देर शाम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव निर्माणाधीन मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। उनके साथ पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, करहल तेज प्रताप सिंह और एटा सांसद देवेश शाक्य, आर्यन यादव सहित परिवार के कई सदस्य, मंदिर के पुजारी उमाशंकर, सपा प्रदेश सचिव गोपाल यादव, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता, मधु यादव, मौजूद रहे। इसी के सपा करीब आधे घंटे तक मंदिर प्रांगण में हवन और पूजा हुई, इसके बाद मंदिर के भीतर विशेष पूजा की गई। महाशिवरात्रि की रात श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला और पूरी रात चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। देखें कार्यक्रम की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-चीन संबंधों पर CSJMU में शोध:सीमा विवाद बड़ी चुनौती, पर व्यापार से सुधर सकते हैं हालात
    Next Article
    चित्रकूट में सामूहिक विवाह के नाम पर ठगी:फतेहपुर से बारात लेकर पहुंचे दो दूल्हे, नहीं मिली दुल्हन; आयोजक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment