Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम 80% तैयार:इमर्सिव लर्निंग और इंटरैक्टिव डिस्प्ले होंगे मुख्य आकर्षण, ब्रज को मिलेगी पहचान

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के सिरसागंज में उत्तर भारत का आधुनिक आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम लगभग 80% बनकर तैयार हो गया है। 24.45 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह उत्तर प्रदेश का पहला आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने हाल ही में समीक्षा बैठक कर कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यह संग्रहालय ब्रज क्षेत्र को नई पहचान देगा और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ेगा। मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि म्यूज़ियम में इतिहास को इमर्सिव लर्निंग, विज़ुअल स्टोरीटेलिंग और इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य हर आयु वर्ग के व्यक्ति को आर्य इतिहास को आसानी से समझने में मदद करना है। संग्रहालय में कई विशिष्ट ज़ोन बनाए गए हैं। इनमें आर्य समाज की स्थापना और शुरुआती दौर, संस्थापक और स्थानीय नेताओं का योगदान, स्वतंत्रता संग्राम में आर्य समाज की भूमिका, इसके सिद्धांत और विचारधारा, तथा योग की अहमियत और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता जैसे विषय शामिल हैं। म्यूजियम में ऑडिटोरियम, मल्टीपर्पज हॉल, एम्फीथिएटर, हेलीपैड और फायर फाइटिंग सिस्टम सहित कई ब्लॉकों का ढांचा तैयार हो चुका है। अधिकांश स्थानों पर फिनिशिंग का काम प्रगति पर है। बाहरी इलेक्ट्रिफिकेशन, ट्यूबवेल और अंडरग्राउंड सम्प जैसे कुछ कार्य अभी चल रहे हैं। वहीं, सीसी रोड, हॉर्टिकल्चर, तालाब विकास, फ्लोटिंग मल्टीमीडिया और सीसीटीवी इंस्टॉलेशन जैसे कुछ काम अभी शुरू होने बाकी हैं। परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सत्य, धर्म और सेवा का संदेश देता संग्रहालय इसके अलावा इस म्यूजियम में पाँच पिलरों की सीख भी होगी। जिसमें पहला, ईश्वर ही सच्चे ज्ञान का असली स्रोत है-वह निराकार, अनंत और पूरी सृष्टि का रचयिता है। दूसरा, वेद हमें सही सोच और सही जीवन जीने का मार्ग दिखाते हैं, इसलिए उन्हें समझना और उनके अनुसार चलना हमारी जिम्मेदारी है। तीसरा, हमें हर हाल में सच का साथ देना चाहिए और गलत बातों से दूर रहना चाहिए, ताकि हमारा हर कदम धर्म और ईमानदारी पर टिका हो। चौथा, हमारा उद्देश्य केवल अपनी तरक्की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की शारीरिक, मानसिक और सामाजिक उन्नति करना है। और पाँचवां, हमें सभी लोगों के साथ प्रेम, सम्मान और न्याय से व्यवहार करना चाहिए एवं दूसरों की प्रगति में ही अपनी सफलता देखनी चाहिए। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने हाल ही में हुई एक बैठक में इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आर्य गुरुकुल म्यूजियम हमारे अतीत की विरासत और भविष्य की संभावनाओं के बीच एक सशक्त माध्यम है। अब सिर्फ आगरा का ताजमहल ही नहीं बल्कि आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान कायम करेगा। ब्रज क्षेत्र का यह म्यूज़ियम केवल इतिहास को संजोने का प्रयास नहीं, बल्कि उस चेतना को फिर से जागृत करने का संकल्प है जिसने समाज को ज्ञान, समानता और राष्ट्रभाव की दिशा दी। आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी के दिल और दिमाग से जोड़ रहे हैं, ताकि वे केवल इतिहास को जानें ही नहीं, बल्कि उसे महसूस करें, समझें और उससे प्रेरणा लेकर एक सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। हाल ही में पर्यटन मंत्री ने प्रमुख और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को लेकर अहम समीक्षा बैठक की थी, जिसमें फिरोजाबाद में बन रहे ग्लास म्यूजियम फिरोजाबाद, मैनपुरी के कल्चरल सेंटर, आर्य गुरुकुल म्यूजियम तथा सामौर बाबा मंदिर कॉम्प्लेक्स की प्रगति और विकास योजनाओं का विस्तार से अवलोकन किया गया था। आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम सिर्फ एक भवन नहीं है, बल्कि एक ऐसे आंदोलन की कहानी बताएगा, जिसने भारत में सोच, समाज और देशभक्ति को नई दिशा दी। आर्य समाज ने “वेदों की ओर लौटो” का संदेश देकर लोगों को जागरूक किया और सामाजिक बराबरी, शिक्षा और तर्क की सोच को मजबूत बनाया। यह म्यूज़ियम आज की पीढ़ी के लिए एक एजुकेशनल हब की तरह काम करेगा, जहां लोग अपने इतिहास और संस्कारों को आसान और दिलचस्प तरीके से समझ सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुजुर्ग की हत्या, पुलिस दो दिन बाद भी खाली हाथ:सुल्तानपुर सर्विलांस सेल हुई फेल, कौन लेकर आया शराब की पाउच, उठ रहे सवाल
    Next Article
    शोएब हत्याकांड- तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ:बाराबंकी में अधिवक्ताओं में आक्रोश, सुरक्षा के लिए शहर में PAC तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment