Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग की हत्या, पुलिस दो दिन बाद भी खाली हाथ:सुल्तानपुर सर्विलांस सेल हुई फेल, कौन लेकर आया शराब की पाउच, उठ रहे सवाल

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के कमालपुर मीरापुर गांव में 65 वर्षीय राम तेज कोरी की हत्या के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अभी तक हत्यारे का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस ने मृतक राम तेज कोरी की मंदबुद्धि पत्नी को हिरासत में लिया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या उसी ने की है या उसे मोहरा बनाकर किसी और ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इस रहस्य से पर्दा नहीं हटा सकी है। घटनास्थल पर खून से सनी ईंट, शराब की पाउच और एक डंडा मिला था, जिससे बाहरी लोगों के शामिल होने की आशंका जताई गई है। इसके बावजूद, पुलिस ने शुरुआत में पायल और कुल्हाड़ी को सबूत मानकर घर में मौजूद मृतक की दूसरी पत्नी से पूछताछ पर ध्यान केंद्रित किया। पुलिस की सर्विलांस सेल भी इस मामले में सुस्त नजर आ रही है। शनिवार को गांव निवासी 65 वर्षीय राम तेज कोरी का शव उनके घर के अंदर लहूलुहान अवस्था में मिला था। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर मृतक की बेटी बसंता और गांव वालों ने अंतिम संस्कार किया। बसंता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को भी पुलिस मृतक के गांव पहुंची और पुरानी रंजिश, जमीनी विवाद या अन्य किसी विवाद की तलाश में जुटी रही। घटना स्थल से मिली खून लगी ईंट पर किसके फिंगर प्रिंट हैं, यह जानने के लिए फोरेंसिक टीम की मदद से कथित पत्नी सहित पड़ोसियों के भी नमूने लिए गए हैं। हालांकि, पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। मृतक रामतेज की पहली पत्नी करमैता का निधन लगभग दो वर्ष पहले हो चुका था। वह करीब एक वर्ष पहले भवानी देवी नामक दूसरी महिला को घर लाए थे, जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। इसी कारण रामतेज दिन में बाहर निकलने पर घर के बाहर ताला लगा देते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आलमबाग टर्मिनल ओवरलोड, शिफ्टिंग के बाद भी जाम:बस संचालन की टाइमिंग घटाई गई,45 प्लेटफॉर्म पर 700 से ज्यादा बसें, सड़कों से हो रहा संचालन
    Next Article
    फिरोजाबाद में आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम 80% तैयार:इमर्सिव लर्निंग और इंटरैक्टिव डिस्प्ले होंगे मुख्य आकर्षण, ब्रज को मिलेगी पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment