Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह अयोध्या पहुंचे:बोले- श्रीराम हमारे अस्तित्व और आस्था के केंद्र, हनुमानगढ़ी का दर्शन कर शाम को सरयू आरती करेंगे

    8 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अयोध्या पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे अस्तित्व और आस्था के केंद्र हैं। हमारे रोम रोम में बसे हैं। रामलला के दर्शन करना हमारा परम सौभाग्य है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 3 घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान वह रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर शाम को सरयू की आरती भी करेंगे। दोपहर 2:30 पर हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए होटल से रवाना होंगे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से अयोध्या पहुंच रहे हैं।वे दोपहर 1:30 पर महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे । इसके बाद अयोध्या के एक होटल में विश्राम के बाद दोपहर 2:30 पर हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए होटल से रवाना होंगे। देर शाम सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होंगे हनुमानगढी में दर्शन और पूजन के बाद वे दोपहर 3:15 पर राम लला के दरबार दर्शन के लिए पहुचेंगे। यहां पर लगभग आधा घंटे राम जन्मभूमि परिसर में रहकर दर्शन-पूजन कर राम मंदिर की भव्यता को निहारेंगे।शाम 4:15 बजे सरयू का दर्शन और आरती कर देर शाम सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाइनमैन की पत्नी ने जेई को पीटा, VIDEO:बलरामपुर में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मारपीट, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    सीतापुर में युवक ने की आत्महत्या:फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment