Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंका:TET अनिवार्यता वाले बयान पर शिक्षकों में गुस्सा, कहा- भविष्य को अंधकार में धकेलने जैसा

    4 hours ago

    1

    0

    हरदोई में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी के बयान के विरोध में शिक्षकों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जीआईसी ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका। यह विरोध 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) अनिवार्य करने संबंधी बयान को लेकर था। प्रदर्शन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) के बैनर तले हुआ। संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि जो शिक्षक उस समय की निर्धारित योग्यता के आधार पर भर्ती हुए थे, उन्हें 20-25 साल की सेवा के बाद अयोग्य ठहराना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने तर्क दिया कि यह उनके भविष्य को अंधकार में धकेलने जैसा है। पांडेय ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि पुलिस या सेना के पुराने जवानों से नई भर्ती जैसी दौड़ लगवाई जाए या न्यायाधीशों से क्लैट (CLAT) की परीक्षा मांगी जाए, तो पूरा सिस्टम खाली हो जाएगा। उन्होंने 50-55 वर्ष की आयु के शिक्षकों को परीक्षा में बैठने के लिए मजबूर करने को संवेदनहीन बताया। जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय ने सरकार के दोहरे रवैये पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पहले आश्वासन दिया था कि किसी की नौकरी नहीं जाएगी, लेकिन अब राज्यमंत्री का बयान इसके विपरीत है। पांडेय ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार को बीच का रास्ता निकालना चाहिए था, लेकिन उसका भेदभावपूर्ण रवैया 25 लाख शिक्षक परिवारों की आजीविका के लिए संकट बन गया है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने राज्यमंत्री के बयान की प्रतियों की होली भी जलाई। इस विरोध प्रदर्शन में जिला मंत्री विपिन सिंह, कोषाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, ललित शुक्ला, नीरज अवस्थी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AC कोच से रिटायर्ड रेलवे अफसर की अटैची चोरी:टीटीई पर अनधिकृत यात्री को बर्थ देने का आरोप, चौरी-चौरा एक्सप्रेस में घटना
    Next Article
    मथुरा में दुल्हन की हेलीकॉप्टर से विदाई:लोगों की भीड़ उमड़ी, मौके पर पुलिस भी मौजूद रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment