Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्वींस कॉलेज के प्रिंसिपल का ट्रांसफर:वाराणसी से चित्रकूट भेजे गए, 10वीं के छात्र सूर्यदीप के टॉपर बनने पर रोए थे

    18 hours ago

    1

    0

    देश के सबसे पुराने पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुमीत कुमार श्रीवास्तव का रविवार देर शाम ट्रांसफर कर दिया। इसी साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में 10वीं के छात्र सूर्यदीप प्रजापति ने प्रदेश की मेरिट में छठवां स्थान पाकर वाराणसी का टॉपर बना था। करीब 25 साल बाद किसी राजकीय कॉलेज के छात्र ने टॉप किया था। यही कारण है कि BSA से ज्यादा प्रिंसिपल के ट्रांसफर की चर्चा हो रही है। प्रिंसिपल ने अपने कार्यकाल में कई अहम सुधार किए। बता दें जब यूपी बोर्ड का परीक्षा फल घोषित हुआ और सूर्यदीप ने टाप किया तो प्रिंसिपल का रोने का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। सुमीत कुमार श्रीवास्तव को पंडित दीन दयाल उपाध्याय, राजकीय मॉडल इंटर कालेज, हरदीकला, मऊ चित्रकूट का प्रिंसिपल बनाया गया है। उनके स्थान पर चित्रकूट के उसी कालेज के प्रिंसिपल रहे विश्वेश्वर सिंह को अब क्वींस कालेज का प्रिंसिपल बनाया गया है। प्रिंसिपल ने छात्राओं के लिए फ्री कर दी थी पढ़ाई प्रिंसिपल सुमीत श्रीवास्तव ने कालेज में छात्राओं का एडमिशन शुरू कराया और पुरा छात्रों के सहयोग से छात्राओं की शिक्षा फ्री कराने का बड़ा काम किया। पुरातन छात्र के सहयोग से प्रदेश में राजकीय विद्यालयों में पहला AI रोबोटिक्स लैब की स्थापना कराने का काम किया। पुरातन छात्रों के सहयोग से स्मार्ट क्लासरूम तैयार कराया। टॉपर सूर्यदीप प्रजापति को अपने वेतन से एक लाख रुपए की मेरिट स्कॉलरशिप की शुरुआत की थी। CM टॉपर सूर्यदीप और प्रिंसिपल को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश भर के टॉपरों को सम्मानित करेंगे। इसमें वाराणसी क्वींस कालेज के छात्र सूर्यदीप प्रजापति और प्रिंसिपल सुमीत कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ आमंत्रित किया गया है। अब चर्चा इस बात की हो रही है कि एक तरफ जहां सीएम खुद सम्मानित करने जा रहे हैं उस प्रिंसिपल को क्यों हटाया गया? भास्कर मिश्रा अब UP बोर्ड के नए क्षेत्रीय अपर सचिव भास्कर मिश्रा अब माध्यमिक शिक्षा परिषद, वाराणसी के नए अपर सचिव बनाए गए हैं। वह अभी तक शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज में सहायक शिक्षा निदेशक (प्राइमरी) के पद पर कार्यरत रहे। इसके पहले अपर सचिव विनोद राय पिछले महीने रिटायर हो गए थे। इसके बाद से जेडी दिनेश सिंह प्रभारी अपर सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। जौनपुर समेत अन्य जिलाों में वह DIOS भी रह चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज के युवक पर आतंकी संगठन से कनेक्शन:एटीएस रिमांड पर लेकर कर रही पूछताछ, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ाव का शक
    Next Article
    लखीमपुर के विकास चौराहे पर कार-ई-रिक्शा चालक भिड़े, VIDEO:सड़क पर विवाद के बाद मारपीट, 25 मिनट तक चला हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment