Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांवड़ मेले को आज से चलेगी एक और स्पेशल ट्रेन:बठिंडा से हरिद्वार जाएगी, सहारनपुर में ठहराव होगा, 30 अगस्त तक 32 फेरे लगाएगी

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर: कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने एक और कांवड़ मेला विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 30 जुलाई से शुरू होने वाली यह विशेष ट्रेन 30 अगस्त तक नियमित रूप से संचालित होगी। इससे हरिद्वार जाने वाले कांवड़ यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और अन्य ट्रेनों में भीड़ का दबाव भी कम होगा। सुबह बठिंडा से चलेगी, 11:35 बजे पहुंचेगी सहारनपुर अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) यशनजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 04560 बठिंडा-हरिद्वार कांवड़ मेला विशेष सुबह 5:30 बजे बठिंडा से रवाना होगी। यह ट्रेन भुच्चू, रामपुरा फूल, तपा, बरनाला, धुरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा, अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, बराड़ा, जगाधरी वर्कशॉप और यमुनानगर-जगाधरी होते हुए सुबह 11:35 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे रवाना होकर दोपहर 2:35 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। शाम 5 बजे हरिद्वार से होगी वापसी वापसी में ट्रेन संख्या 04559 हरिद्वार-बठिंडा कांवड़ मेला विशेष हरिद्वार से शाम 5 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रुड़की और हिंडन केबिन होते हुए शाम 6:55 बजे सहारनपुर पहुंचेगी और इसके बाद अपने निर्धारित स्टेशनों से गुजरते हुए बठिंडा पहुंचेगी। 30 अगस्त तक लगाएगी 32 फेरे रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह विशेष ट्रेन 30 अगस्त तक अप और डाउन दोनों दिशाओं में कुल 32 फेरे लगाएगी। करीब 358 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस ट्रेन का संचालन अंबाला मंडल के अधीन किया जाएगा। पहले से चल रही विशेष ट्रेनों का भी मिलेगा साथ रेलवे का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त रेल सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इससे पहले भी हरिद्वार के लिए दो कांवड़ मेला विशेष ट्रेनें घोषित की जा चुकी हैं, जबकि दो नियमित ट्रेनों का संचालन हरिद्वार तक बढ़ाया गया है। नई विशेष ट्रेन शुरू होने से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को हरिद्वार आने-जाने में अधिक सुविधा मिलेगी और उनकी यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्ट्रेसफुल हैं GEN-Z की दोस्तियां:डिप्रेशन में जा रहे स्कूल- कॉलेज गोइंग बच्चे, गोरखपुर में साइकेट्रिस्ट से लेना पड़ रहा काउंसलिंग
    Next Article
    शामली में कांवड़ यात्रा शुरू:'बोल बम' के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment