Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या आप बैटमैन हैं, राहुल ने इंस्टाग्राम पर दिया जवाब:पसंदीदा BJP नेता का नाम बताया, कहा- आधी रात को आए PM के वीडियो सबसे अच्छे थे

    5 hours ago

    1

    0

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर अपने ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में युवाओं के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने कई रोचक सवालों के भी जवाब दिए। लाइव सेशन के दौरान उन्होंने पॉलिटिक्स के साथ-साथ निजी पसंद, मां सोनिया गांधी के पालतू डॉग ‘नूरी’, झारखंड के छात्र आंदोलन, पालतू जानवर और मजाकिया सवालों के भी जवाब दिए। सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पसंदीदा भाजपा नेता, संविधान को प्रभावित करने वाली विचारधाराएं जैसे कई मुद्दे शामिल रहे। सवाल: क्या आप बैटमैन हैं? जवाब: बस इतना समझ लीजिए कि मुझे और बैटमैन को किसी ने कभी एक ही कमरे में साथ नहीं देखा। उनके इस जवाब पर भी लोगों ने प्रतिक्रियाएं दीं। सवाल: छात्र आंदोलन की सबसे अच्छी रील? जवाब: जंतर-मंतर की कई रील्स आई थीं। लेकिन आधी रात को पीएम हाउस से जो वीडियो आए थे, वे सबसे अच्छे थे। उनमें एक नए, घबराए हुए प्रधानमंत्री नजर आए। सवाल: भाजपा का सबसे पसंदीदा नेता कौन है? जवाब: इसके जवाब में उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया। उन्होंने कहा- मैं उनके साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाता हूं। वह बहुत अच्छे हैं और सैन्य इतिहास के विशेषज्ञ हैं। हेलो अंकल अमरिंदर। सवाल: डॉग पैरेंट होने की सबसे अच्छी बात क्या है? जवाब: मैं खुद डॉग पैरेंट नहीं हूं, लेकिन मेरा मानना है कि जानवर हमारे साथ इस धरती पर रहते हैं, हम उनके मालिक नहीं हैं। उन्हें सम्मान, प्यार और स्नेह मिलना चाहिए। दरअसल, राहुल ने AMA सेशन के दौरान मां सोनिया गांधी के पालतू डॉग ‘नूरी’ को भी कैमरे पर दिखाया था। इसी बात पर एक यूजर ने उनसे यह सवाल किया था। राहुल ने मजाकिया अंदाज में नूरी का परिचय कराते हुए यह भी कहा कि यह उनकी मां का डॉग है और इसे वीडियो में दिखाने पर वे नाराज भी हो सकती हैं। सरकारों को स्टूडेंट्स की बात सुननी चाहिए ------ ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 5 घंटे की अनुमति:प्रयागराज में छात्रों से संवाद कार्यक्रम को प्रशासन की मंजूरी, 20 शर्तें लगाईं प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी है। 8 अगस्त को केपी ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम के लिए शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक पांच घंटे की अनुमति मिली है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल ने कार की टंकी खोली, E20-पेट्रोल पर सवाल उठाए:कहा- ये कार-स्कूटर खराब कर रहा; दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- सांसद अंडे फेंके जाने से डरते हैं:स्वतंत्रता सेनानियों ने गोलियां झेलीं, महुआ मोइत्रा की हेट स्पीच से जुड़ी याचिका खारिज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment